Lucknow Durga Pooja: लखनऊ के जानकीपुरम में कब लगेगी दुर्गा पूजा, जानिए कितना भव्य होगा इस बार ये पंडाल

Lucknow Durga Pooja Pandal: लखनऊ के जानकीपुरम में हर साल दुर्गा पूजा पंडाल लगता आया है वहीँ इस साल यहाँ राम मंदिर की थीम पर इसे बनाया गया है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-05 17:48 IST

Lucknow Durga Pooja Pandal (Image Credit-Social Media)

Lucknow Durga Pooja Pandal: लखनऊ में यूँ तो कई जगह दुर्गा पूजा पंडाल लगते हैं लेकिन वहीँ जानकीपुरम में लगने वाला शहर के सबसे बड़े पंडालों में शामिल पंडाल इस बार और भी ज़्यादा भव्य होने वाला है। पीछे साल जहाँ इसे वृन्दावन के प्रेम मंदिर के मॉडल पर बनाया गया था वहीँ इस साल इसे राम मंदिर अयोध्या की तरह बनाया जा रहा है। आइये जानते हैं कब से ये आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और साथ ही क्या क्या चीज़ें यहाँ आपके आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगीं।

लखनऊ के जानकीपुरम की दुर्गा पूजा काफी भव्य होती है। वहीँ इस साल भी इसके भव्य होने की उम्मीद की जा रही है। इस साल यहाँ आपको अयोध्या के राम मंदिर की तरह नज़र आएगा माता रानी का दरबार। जिसे देखने हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही साथ यहाँ मेले का भी आयोजन होता है। जिसमे लोग काफी ज़्यादा एन्जॉय भी करते हैं।

इस तारीख से खुल जायेगा पंडाल

माता रानी की विशेष कृपा पाने और उनके दर्शन करने के लिए आप 8 अक्टूबर से इस पंडाल में जा सकते हैं। इस पंडाल को बेहद ख़ूबसूरती से बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है। यहाँ आपको राम मंदिर के भी दर्शन हो जायेंगें। साथ ही आपको बता दें कि ये पंडाल 8 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक लगेगा।

ये पंडाल हमेशा से ही काफी भव्य रहा है और लखनऊ के लोगों के बीच इस पंडाल का काफी ज़्यादा क्रेज़ है। ऐसे में यहाँ के राम मंदिर की थीम पर ये पंडाल बनाया जा रहा है। यहाँ पर बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है और उनके द्वारा ही इस पंडाल को बनाया जा रहा है। इसका काम लगभग 1 महीने से चल रहा है। इसे बनाने के लिए 80 लोगों की टीम लगेगी। फिलहाल इसे अब फाइनल टच देना बाकी है जिसमे इसकी रंगाई का काम बचा है साथ ही लाइट्स का काम चल रहा है। जिसके बाद इस पंडाल को लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि माँ दुर्गा की मूर्ति 8 तारीख को यहाँ स्थापित होगी। 

Tags:    

Similar News