Lucknow Ka Best Kabab Paratha: लखनऊ में यहाँ मिलेगा आपको 7 रूपए में कबाब पराठा, जिसे खाने विदेशों से भी आते हैं लोग

Lucknow Ka Best Kabab Paratha: लखनऊ में एक ऐसी जगह है जहाँ इतनी महंगाई में भी आपको 4 रूपए का कबाब और 3 रूपए का पराठा यानि 7 रूपए में आपको कबाब और पराठा दोनों मिल जायेगा।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-17 09:40 IST

Lucknow Famous Street Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Ka Best Kabab Paratha: नवाबों के शहर लखनऊ में अगर आपने यहाँ के कबाब पराठे नहीं खाये तो अपने बहुत कुछ मिस कर दिया है। क्योंकि यहाँ का कबाब पराठा नवाबों के समय से प्रसिद्ध है और इसका स्वाद ऐसा है जो आपको यहाँ खींच कर बार-बार ले आएगा। वहीँ आज हम आपको लखनऊ के एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ मात्र 7 रूपए में कबाब और पराठा दोनों मिलेगा।

लखनऊ में मात्र 7 रूपए में कबाब पराठा (Lucknow Kabab Paratha Shop)

लखनऊ में एक ऐसी जगह है जहाँ आपको 3 रूपए का कबाब और 4 रूपए का पराठा यानि 7 रूपए में आपको कबाब और पराठा दोनों मिल जायेगा। इनके कबाब इतने लज़ीज़ होते हैं कि विदेशों से भी लोग इसका स्वाद चखने यहाँ आते हैं। आइये जानते हैं क्या है इनके कबाब पराठे की खासियत।

लखनऊ एक ऐसा शहर है जहाँ आपको एक से बढ़कर एक खाने की वैराइटी मिल जाएगी और साथ ही खाने के मामले में लखनऊ शहर से बेहतर कोई नहीं है। वहीँ यहाँ का मुग़लई खाना आपको और कहीं नहीं मिलेगा। यहाँ का कबाब और पराठे लोगों के दिलों में बसते हैं। इसकी खुशबू आपको इनकी तरफ खींचकर ले जाएगी।

वहीँ लखनऊ के चौक में पाटा नाला के पास घोसियारी मस्जिद के सामने आपको ये कबाब पराठे की दुकान मिल जाएगी। यहाँ सालों से लोग आ रहे हैं जिनका कहना है कि यहाँ के गलावटी कबाब ही असली गलावटी कबाब हैं। जिनका स्वाद बेहद उम्दा है और लोगों के मुँह में ये घुल जाता है। वहीँ इनकी दुकान के बारे में विदेशों तक चर्चे हैं लेकिन वहीँ लखनऊवासी शायद बहुत कम ही इस दुकान के बारे में जानते हों। 

Tags:    

Similar News