Lucknow Ki Pahalwan Lassi: लखनऊ में रहकर क्या आपने ट्राय की है ये पहलवान लस्सी, जानिए क्यों पड़ा ये नाम

Lucknow ki Pahalwan Lassi: लखनऊ में यहाँ मिलेगी लस्सी की ढेरों वैरायटी जिसे पीकर आपको भी यहाँ आने का बार बार मन करेगा। आइये जानते हैं कहाँ मिलेगी ये और क्या है इसकी खासियत और कीमत।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-09-16 17:44 IST

Lucknow ki Pahalwan Lassi (Image Credit-Social Media)

Lucknow ki Pahalwan Lassi: लखनऊ आने पर अगर आप यहाँ की कुछ बेह्तरीन चीज़ें नहीं चखते हैं तो आपका यहाँ आना बेकार है। क्योंकि लखनऊ अपने ज़ायके के लिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब मशहूर है। ऐसे में क्या आपने कभी यहाँ की पहलवान लस्सी चखी है? अगर नहीं तो आज हम आपको बता दें कि आपको कहाँ मिलेगी ये लस्सी और क्या है इसकी खासियत।

लखनऊ में कहाँ मिलेगी पहलवान लस्सी

लखनऊ शहर में आपको अगर कुछ ठंडा और मज़ेदार पीना हो तो पहुंच जाइये 40 साल पुरानी चौक की इस दुकान पर जहाँ आपको बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता का वादा मिलता है। यहाँ जैसी लस्सी शायद ही आपको कहीं मिले। दरअसल यहाँ आपको 12 से भी ज़्यादा वैराइटी की लस्सी आपको मिल जाएगी। साथ ही इन सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक होगा। आइये जानते हैं क्या है इन लस्सियों की खासियत और कीमत।

चौक की इस मशहूर दुकान को लस्सी किंग ऑफ लखनऊ भी कहते हैं जहाँ इनका स्वाद सबसे अलग और उम्दा है वहीँ यहाँ आपको 12 से भी ज्यादा प्रकार की लस्सी मिलेगी। साथ ही साथ इनका कांसेप्ट भी काफी अलग सा है। इसीलिए यहाँ परोसी जाने वाली लस्सी आपको लखनऊ में और कहीं नहीं मिलेगी। यहाँ आपको लस्सी शॉर्ट्स भी मिलते हैं जिसके 8 से 10 फ्लेवर इनके पास मौजूद हैं।

Lucknow ki Pahalwan Lassi (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें इस दुकान का नाम है "नारायण लस्सी भंडार" जो चौक चौपटिया लखनऊ में स्थित है। यहाँ जाने के लिए आप सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक जा सकते हैं। साथ ही लुफ्त उठा सकते हैं यहाँ की स्वादिष्ट लस्सी का।

पहलवान लस्सी में आठ से भी ज़्यादा ड्राई फ्रूट्स डाले जातेहैं। साथ ही यहाँ के ओनर का इस लस्सी को लेकर कहना है "पियो पहलवान बनो बलवान" वहीँ इसकी कीमत मात्र 99 रूपए है। इसके साथ ही रजवाड़ी लस्सी भी यहाँ सबसे ज़्यादा पी जाने वाली लस्सियों में से एक है। ये आपको रावडे वाली फील भी देगा साथ ही इसमें मौजूद मेवे आपके मुँह में पानी लाने के लिए काफी हैं।

Tags:    

Similar News