Lucknow Jwala Devi Mandir: लखनऊ का यह मंदिर है बेहद खास नवरात्र में होती है सभी मन्नते पूरी

Lucknow Jwala Devi Mandir: माता ज्वाला देवी के दर्शन आपको उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के आशियाना में स्थित मां श्री ज्वाला देवी मंदिर में हो जाएंगे।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-04-11 13:21 IST

Jwala Devi Mandir Lucknow (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Jwala Mata Devi Mandir: माता रानी के भक्तों के लिए यह आर्टिकल बहुत ही खास है। आपको यहां हम लखनऊ में माता के विशेष महत्व रखने वाले एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप भी नवरात्र के पावन महीने में माता ज्वाला देवी के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश जाना पड़ेगा। लेकिन यदि हम कहे कि आप लखनऊ के आशियाना में भी मां ज्वाला का दर्शन कर सकते है। आपको हिमाचल प्रदेश जाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। माता ज्वाला देवी के दर्शन आपको उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के आशियाना में स्थित मां श्री ज्वाला देवी मंदिर में हो जाएंगे। यहां पर वर्ष 2004 से एक अखंड ज्योत जल रही है। जो हिमाचल प्रदेश के ज्वाला मंदिर से लाई गई है।

प्रदेश की राजधानी में ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Mandir)

प्रदेश की राजधानी में स्थित इस मंदिर को मां के शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है।।इसके अतिरिक इस मंदिर में कटरा की मां वैष्णो देवी के भी दर्शन मिलेंगे। यहां वैष्णो देवी की तर्ज पर महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। प्रतिदिन यहां पर लगभग 10,000 से ज्यादा भक्त दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में प्रवेश करते ही आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जिसका कारण यहां पर मौजूद 10 महाविद्या हैं, जिनके दर्शन अत्यंत दुर्लभ हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में इनके दर्शन करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मनचाही प्रत्येक इच्छा पूरी होती है।



20 सालों से जल रही है ज्योत 

श्री ज्वाला मंदिर के पीठाधीश्वर अशोक महाराज का कहना है कि यहां पर पहले देवी मां की एक मठ पीठ हुआ करती थी। फिर उसे ही उन्होंने एक मंदिर के रूप में स्थापित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश के ज्वाला देवी से अखंड ज्योत लाई गई, जो वर्ष 2004 से यहां पर लगातार जल रही है। इस अखंड ज्योत के दर्शन के लिए भक्त यहां आते हैं। हर कोई हिमाचल प्रदेश में जाकर अखंड ज्योत के दर्शन नहीं कर सकते है। ऐसे ही भक्तों के लिए लखनऊ में इस मंदिर की स्थापना की गई है। 



मन्नत पूरी करने के लिए है मान्यता

मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर की मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की शादी ना हो रही हो। या फिर कोई जोड़े के बच्चे ना हो तो शुक्रवार के दिन आकर यहां देवी मां को पीला सिंदूर चढ़ते है तो उनकी शादी हो जाती है। जिन्हें संतान नहीं होते है वे लोग अगर यहां आते है तो उनको संतान प्राप्ति का सुख मिल जाता है।

लोकेशन: आशियाना रोड, बरगवां, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मंदिर के खुलने का समय

ज्वाला मां मंदिर में सुबह 5:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक दर्शन कर सकते है। यहां पर पहली आरती सुबह 6:30 से 7:30, दूसरी आरती 12:00 बजे फिर तीसरी आरती शाम को 4:30 बजे और चौथी आरती रात को 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक और अंतिम शयन आरती रात 9:00 बजे आरती होती है। यहां दिन के 24 घंटे भजन कीर्तन होता रहता है।

Tags:    

Similar News