Lucknow Veg Restaurant: लखनऊ के इन वेज रेस्टोरेंट पर मिलेंगे स्वादिष्ट व्यंजन, दिल जीत लेगा स्वाद

Lucknow Veg Restaurant: लखनऊ उत्तर प्रदेश का बहुत ही प्रसिद्ध शहर है। नवाबी शान शौकत से भरा यह शहर स्वाद के मामले में भी बेहतरीन है।

Update: 2024-06-25 12:50 GMT

Lucknow Veg Restaurant (Photos - Social Media)

Lucknow Veg Restaurant: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपने नवाबी अंदाज के लिए पहचाना जाता है। यहां की हर चीज में नवाबी अंदाज की झलक देखने को मिलती है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारी ऐतिहासिक इमारतें घूमने का मौका मिलेगा जो अपने अंदर बेहतरीन इतिहास को समेटे हुए हैं। शानदार पर्यटक स्थलों के अलावा यह जगह अपने भोजन के लिए भी पहचानी जाती है। लखनऊ में आपको वही जो नॉनवेज दोनों तरह का खाना खाने को मिल जाएगा। अगर आप खाने पीने की शौकीन हैं और शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। तो आज हम आपके शहर के कुछ वेज रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं। यह रेस्टोरेंट न सिर्फ शहर वासियों को पसंद है बल्कि दुर्दशा आने वाले लोग भी यहां खाना जरूर कहते हैं।

मोती महल रेस्टोरेंट (Moti Mahal Restaurant)

लखनऊ के हजरतगंज के महात्मा गांधी मार्ग पर मोती महल रेस्टोरेंट मौजूद है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर, दाल मखनी जैसी चीजों का आनंद लेने को मिलेगा। आप यहां पर छोले भटूरे का स्वाद भी चख सकते हैं। सुबह 11:00 से रात 11:00 बजे तक यह रेस्टोरेंट खुला रहता है।

Moti Mahal Restaurant

करी लीफ (Curry Leaf)

हजरतगंज में श्री हनुमान मंदिर के पास करी लीफ रेस्टोरेंट मौजूद है। अगर आप दक्षिण भारतीय व्यंजन खाने के शौकीन है तो आपको इस रेस्टोरेंट पर जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप उत्तपम, डोसा, इडली जैसी चीज खा सकते हैं। इसके साथ यहां नारियल की चटनी परोसी जाती है जो काफी स्वादिष्ट होती है। यह सुबह 10:30 बजे खुलता है और रात 11:00 तक खुला रहता है।

Curry Leaf

देवा फूड मार्ट (Deva Food Mart)

लखनऊ अपने कबाब के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर मिलने वाले अधिकतर कबाब नॉन वेजिटेरियन होते हैं। लेकिन यह एक ऐसी जगह है जहां आपको शाकाहारी कबाब का आनंद लेने को मिलेगा। यहां के वेज कबाब पराठे पूरे कपूरथला में फेमस है। सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक आप इनका आनंद ले सकते हैं।

Deva Food Mart

रॉयल स्काई रेस्टोरेंट (Royal Sky Restaurant)

यह हजरतगंज में हलवासिया मार्केट के सामने मौजूद है। इस रेस्टोरेंट में आपको कॉन्टिनेंटल फूड, चीनी, मुगलई और भारतीय व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। अगर आप अलग-अलग तरह के व्यंजन खाना चाहते हैं तो अपने स्वाद के मुताबिक ऑर्डर कर सकते हैं। सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक यह रेस्टोरेंट खुला रहता है।

Royal Sky Restaurant

बाटी चोखा (Baati Chokha)

खाने पीने के शौकीन अक्सर इस रेस्टोरेंट पर पहुंचते हैं। गोमती नगर के मिठाई वाला चौराहा पर मौजूद यह रेस्टोरेंट आपको देसी अनुभव देने वाला है। यहां पर आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी गांव में खाना खा रहे हैं। यहां पत्तल और मिट्टी के बर्तन में खाना खिलाया जाता है जिसका देसी स्वाद दिल जीतने वाला होता है। यह रेस्टोरेंट सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है।

Baati Chokha


Tags:    

Similar News