Ludhiana Yummy Food: पार्टनर को प्रपोज करने का नया तरीका, लुधियाना में है तो आप भी कर सकते है ट्राई

Ludhiana Yummy Food Place: आपने लोगों को खूबसूरत जगहों पर जाकर अपने प्यार का इजहार करते देखा होगा, लेकिन कभी खाने से किसी को प्रपोज करते देखा है?

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-11 12:32 GMT

Best Place For Couple in Ludhiana (Pic Credit-Social Media)

Ludhiana Yummy Food Place: अपने क्लोज वन को अपने दिल की बातें बताना यह पल बहुत ही ज्यादा खास होता हैं। इस पल को खास बनाने के लिए लोग बहुत एफर्ट्स और लंबा चौड़ा बजट लगाते है। कई लोग तो बाहर घूमने जाकर इस पल को एंजॉय को करते है। लेकिन आपने कभी खाने से किसी को प्रपोज किया है? प्रपोज करते देखा है? नहीं न क्योंकि यह कांसेप्ट एकदम नया है। जो की अब हमारे देश में भी आ चुका है। हम बात कर रहे है, लुधियाना के बहुत ही यूनिक और खास जगह की। चलिए जानते है इस खास जगह के बारे में..

लुधियाना में एक ऐसी खाने की जगह है जहां आप आपके खाने से अपने पार्टनर और लव वन को दिल की बात बता सकते है। हम बात कर रहे है, यम्मी यम्मी फूड (Yummy Yummy Food) की। जो आपको अपने पार्टनर को खाने से प्रपोज करने का विकल्प देते है। यहां आप स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते है।


नाम: यम्मी यम्मी फूड(yummy yummy food)

लोकेशन: ट्यूशन मार्केट, लुधियाना 

दूसरा विकल्प: ऋषि नगर, अबीस रेस्टोरेंट मार्केट

कैसे खाने से बता सकते है दिल की बात

दरअसल यहां पर आपको खाने से दिल की बात बताने के लिए पहले अपना ऑर्डर देना पड़ेगा, फिर शेफ को बताना पड़ेगा की आप उसपर क्या लिखवाना चाहते है। जैसे यदि आप आई लव यू, या विल यू मैरी मि लिखवाना चाहते है तो आपको उन्हें बताना होगा। जिसके बाद वो खाना लेकर आते है तो उसपर आपके दिल की बात लिखी होती है। यह बहुत ही यूनिक और इंप्रेसिव आइडिया है। जिससे आप अपने पार्टनर, गर्ल फ्रेंड, ब्वॉय फ्रेंड, वाइफ, हसबैंड को अपने दिल की बात बता सकते है।


किस डिश पर लिखाता है नाम?

लुधियाना में इस शॉप पर कई वैरायटी के फूड आइटम मिलते हैं। यम्मी यम्मी फूड में डोसा इडली और दही वड़ा जैसे खाने के आइटम पर नाम लिखने की सुविधा दी जाती है। कभी किसी ने सोचा नहीं होगा, कि खाने के साथ भी किसी को कोई प्रपोज कर सकता है। यहां की इडली बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट हैं। आपको यहां पर दही बूंदी भी जरूर ट्राई करना चाहिए। कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है, यानी बजट में आप बहुत ही अच्छे और प्यार से अपने दिल की बात बता सकते है।



Tags:    

Similar News