MP में यहां है प्रदेश का पहला इको पार्क, यहां जमकर करें एडवेंचर एक्टिविटी

Eco Park Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा में प्रदेश का पहला इको पार्क बनाया गया है। यहां पर एडवेंचर से लेकर मनोरंजन तक की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

Update: 2024-05-30 10:06 GMT

Eco Park Rewa (Photos - Social Media)

Eco Park Rewa : देश के कुछ चुनिंदा महानगरों में इको पार्क है और इसी की तर्ज पर मध्य प्रदेश के रीवा में पहले इको पार्क बनाया गया है जो बिहर नदी का तट पर मौजूद है। इसी पार्क की वजह से देश भर में रेवा को पहचान मिल रही है। यह प्रकृति के खूबसूरत नजारों को समेटे हुए हैं और यहां पर ऐसी सुविधाएं विकसित की गई है जिस देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी यहां पर आ सके और उन्हें भरपूर आनंद करने का मौका मिल सके। इसी को पार्क में रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, रूफटॉप, नदी के बीचो-बीच टापू पर चाट चौपाटी के अलावा एडवेंचर से भरपूर गेम का आनंद भी लिया जा सकता है। रीवा की बिहार नदी के तट पर बना प्रदेश का पहला इको पार्क बहुत ही सुंदर है।

इन सुविधाओं से है भरपूर 

रीवा के इको पार्क में मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध है। नदी के वॉटरफॉल का शानदार नजारा और नदी के किनारे सैर सपाटा आने वाले लोगों का भरपूर मनोरंजन करता है। यहां पर मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट है। ऊपर की ओर रूफटॉप है। कैफेटेरिया के छत में ओपन रूफटॉप है और यहां से बैठकर नदी का व्यू और मौसम का आनंद लिया जा सकता है। कैफेटेरिया के साइड में एक लोन भी बना हुआ है जिसका नाम तथास्तु रिजॉर्ट है यहां पर 1500 से 1800 लोगों की पार्टी आयोजित की जा सकती है। एडवेंचर की बात करें तो यहां पर स्काई साइकलिंग रॉक क्लाइंबिंग कमांडो क्रॉसिंग जैसे कई गेम है जिनका आनंद लिया जा सकता है। यहां पर लोगों की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है।


कितनी है टिकट 

इको पार्क में आने वाले पर्यटकों को एंट्री के लिए ₹100 का टिकट लेना पड़ता है। 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है। यहां ₹50 का कूपन भी मिलता है जिसका इस्तेमाल इको पार्क के अंदर किसी सुविधा का लाभ उठाने में किया जा सकता है। आप चाहे तो चौपाटी पर कुछ खा सकते हैं या फिर आइसक्रीम वगैरा ले सकते हैं। इको पार्क के अंदर जो होटल है वहां पर अलग-अलग देश के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी की बात करें तो स्काई साइकलिंग और जिपलाइनिंग के लिए हर व्यक्ति को ₹200 का टिकट लेना पड़ता है। बच्चों के लिए यहां पर अत्यधिक झूले और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध है।


Tags:    

Similar News