MP Jyotirling Darshan Tips: केवल दो दिनों में करें दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन, इस टूर गाइड से बनाए प्लान

Omkareshwar Mahakal Mandir Full Information: यदि आप मध्य प्रदेश में स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-27 05:36 GMT

Madhya Pradesh Jyotirling Darshan Tour Guide (Pic Credit-Social Media)

Madhya Pradesh Jyotirling Darshan Tour Guide: भारत में हर हिंदू तीर्थ स्थल पर जाकर समय बिताना भगवान के दर्शन करना बहुत पसंद करता है। उन तीर्थ में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना भी पुण्य और फलदायी होता है। भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग है। जिनके दर्शन करने से श्रद्धालु स्वयं को अपने इष्ट भगवान शिव के नजदीक समझते है। यदि आप भी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का कार्यक्रम बना रहे है तो एक बार ये आर्टिकल जरूर पढ़ लें। इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश में स्थित ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सबसे सुगम और बजट में टूर गाइड बताया गया है। जिसके माध्यम से आप आसानी से उज्जैन में महाकाल के दर्शन और फिर खंडवा में ओंकारेश्वर बाबा के दर्शन कर सकते हैं। इससे आपका दो ज्योतिर्लिंग घूमने की मनोकामना आसानी से पूरी हो जायेगी। बहुत ही सरल और मात्र दो दिन में आप उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर में भी दर्शन कर माथा टेक सकते है।

ऐसे करें दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन(Jyotirling Darshan Tour Guide)

पहले दिन का कार्यक्रम 

  • उज्जैन पहुंचें और एक होटल में चेक इन करें।
  • होटल का किराया रूपए 800 से 1500/-प्रति रात्रि होगा, मंदिर के पास होटल बुक करें।
  • आप महाकाल भक्त निवास भी बुक कर सकते हैं। जिसका संपर्क नंबर - 8435303740 यह है।
  • होटल में आराम करने के बाद तैयार हो जाइए और रात 1 बजे जल्दी मंदिर पहुंच जाइए। 
  • भस्म आरती के लिए अच्छी सीटें 2 सप्ताह पहले ऑनलाइन टिकट बुक करें www.mahakaleshwar.com पर या ऑफ़लाइन टिकट एक दिन पहले सुबह 6 बजे से 2 बजे तक मंदिर काउंटर से प्राप्त करें।
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में सुबह 4 बजे से 4:45 बजे तक भस्म आरती में शामिल हों, दर्शन करें।
  • नोट- महाकाल मंदिर गर्भ में दर्शन के लिए साड़ी (महिला) और धोती (पुरुष) पहनना अनिवार्य है।
  • सुबह 7 बजे स्थानीय भोजनालय में नाश्ते के लिए स्वादिष्ट इंदौरी पोहा का आनंद लें। (लगभग ₹50-100)
  • सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक: ऑटो-रिक्शा यात्रा के साथ मंदिरों का भ्रमण करें:

• काल भैरव मंदिर

• सांदीपनि आश्रम

• गढ़कालिका माता मंदिर

• गोपाल मंदिर

• बड़ा गणेश मंदिर

• मंगलनाथ मंदिर (ऑटो रिक्शा यात्रा: लगभग ₹ 500-600)

  • दोपहर 1-2 बजे: एक स्थानीय रेस्तरां में प्रसिद्ध दाल बाफले के साथ दोपहर का भोजन करें। जहां लगभग ₹200-300/- रुपए का खर्च आएगा।
  • दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होटल में जाकर आराम करें।
  • शाम 5:30 से 6:30 बजे तक राम घाट पर जाकर शिप्रा नदी के आरती में शामिल हों।
  • फिर शाम 7:00 बजे हरसिद्धि मां मंदिर में आरती के लिए प्रस्थान करें। जहां अद्भुत अनुभव मिलेगा।
  • शाम 7:30 बजे महाकाल कॉरिडोर और भारत माता मंदिर के दर्शन करें। फिर रात के खाना खाने के बाद आराम करें।

दूसरे दिन का कार्यक्रम ऐसे करें प्लान

  • दिन 2: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अन्वेषण(Omkareshwar Jyotirling)
  • सुबह-सुबह: उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए बस लें। 
  • जिसमे बस किराया लगभग ₹700/- लगेगा।
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। जिसमे 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
  • नर्मदा नदी में नौका विहार करें, जहां एक अलग ही अनुभव करने को मिलेगा।
  • मंदिर में शयन आरती में शामिल हों।
  • फिर ममलेश्वर धाम के दर्शन करें। 
  • स्टे विकल्प में रूम लेकर रात्रि विश्राम करें। 
  • अगली सुबह खंडवा से वापस भोपाल या इंदौर की यात्रा कर गंतव्य तक पहुंच जाए।
Tags:    

Similar News