Maharashtra Food In Lucknow: नवाबों के बीच महाराष्ट्रीयन स्वाद का जायका, जरूर चखें….

Maharashtra Food In Lucknow: हम आपको आज एक ऐसे जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहां का महाराष्ट्रीय खाना बहुत ही फेमस है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-12 05:07 GMT

Maharashtra Food In Lucknow(Pic Credit - Social Media)

Maharashtra Food In Lucknow: जायके और स्वाद से भरपूर लखनऊ शहर में आपको खाने की वैरायटी हर गली - मोहल्ले में मिलेगी। यहां के लोग खाने के शौकीन है। जिन्हें, हर स्वाद चखना है और दूसरों को भी चखाना हैं। आपने लखनऊ में वड़ा पाव कही खाया है? मतलब क्या आपने कभी महाराष्ट्रीयन खाना लखनऊ में खाया है? नहीं तो चलिए हम आपको आज एक ऐसे जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहां का महाराष्ट्रीय खाना बहुत ही फेमस है। लखनऊ में आपने इनके अलावा और कही महाराष्ट्रीयन खाना नहीं खाया होगा। महाराष्ट्रीय खाने और स्नैक्स दोनों में ही जो स्वाद आता है, वो अलग है। उनकी एक खासियत भी है हर खाने को सेव से सजाकर ही सर्व किया जाता है।

यहां मिलता है महाराष्ट्रीयन फूड

महाराष्ट्रीयन खाने का नाम लो तो सबसे पहले पहले दिमाग में वड़ा पाव ही आता है। खाने की और भी वैरायटी जैसे, मिसाल पाव, दबेली, सेव पूरी, कांदा भजिया भी तुरंत याद आते है। लखनऊ में चिल्ली एंड गार्लिक फूड स्टॉल पर आपको एक से एक महाराष्ट्रीयन खाने का जायका मिलता है। जो हर खाने को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में बनाने से लेकर उसी तरीके से सर्व भी करते है।

लोकेशन : चिल्ली एंड गार्लिक, 76 साकेत पाली, नरही नियर भूसियां देवी मंदिर, लखनऊ।

यदि आपको इनका पता ढूंढने में कठिनाई हो रही है तो आप आराम से गूगल पर आराम से सर्च करके पहुंच सकते है।

टाइमिंग : 12 बजे दोपहर से रात के 9 बजे तक।

फूड मेन्यू

यहां आपको हर तरह को महाराष्ट्रीयन डिश तो नहीं मिल पायेगी। लेकिन इनका प्रयास यहीं रहता है कि हर तरह के खाने के आइटम को ये आपके समक्ष पेश कर पाए। ये हमेशा ऑथेंटिक महाराष्ट्रीयन फूड सर्व करने के लिए लखनऊ में बहुत प्रसिद्ध है। ऐसे इनको मेन्यू लिस्ट में, वड़ा पाव, दबेली, मिसल पाव, भेल पूरी, सेव पूरी, कांदा भजिया, साबूदाना वड़ा ये आपको इनके यहां किसी भी समय जरूर मिल जायेंगे। ये सभी आइटम की कीमत 30 रुपए/- से शुरू है। जिसमे आपको फुल एंड हाफ प्लेट लेने का भी विकल्प मिलता है। तो बिना देर किए जल्दी पहुंचिए यहां, मुंबईया स्टाइल स्नैक्स फूड उठाइए लुत्फ।

Tags:    

Similar News