Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, लागू किया गया नया नियम

Banke Bihari Mandir Registration: श्रीकृष्ण भगवान की महिमा पाने के लिए लोगों में एक खास तरह का जोश और उमंग देखा जाता है। वहीं अब मंदिर में भी लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।

Update:2023-04-26 15:26 IST
Banke Bihari mandir (Image- Social media)

Banke Bihari mandir Registration: कृष्ण नगरी मथुरा कई खास मंदिरों के लिए जाना जाती है। यहां पर स्थित खास और सुंदर मंदिर आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है। वहीं वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर विश्व विख्यात है, जिसके दर्शन करने के लिए लोगों में एक अलग और खास तरह का जोश और उमंग देखा जाता है। श्रीकृष्ण भगवान की महिमा पाने के लिए लोगों में एक खास तरह का जोश और उमंग देखा जाता है। वहीं अब मंदिर में भी लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। जहां वीकेंड पर ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी इस मंदिर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। जिसके लिए अब एक नियम लागू किया गया है।

ठाकुर जी के दर्शन के लिए होगा रजिस्ट्रेशन

बांके बिहारी मंदिर के लिए बना नियम

अब बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करना भक्तों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नया नियम लागू किया गया है। जिसके तहत अब लोगों को मंदिर में दर्शन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही आप मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाया जाएगा

ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले से पहले व्यापारियों तथा दुकानदारों से सलाह ली गई थी, जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। आगर आप भी बांके बिहारी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके लिए आपको भगवान बांके बिहारी मंदिर की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं स्थानिय लोग अपना आधारकार्ड दिखाकर मंदिर में दाखिल हो सकते हैं।

​भीड़ देखते हुए बनाए गए नियम ​

बांके बिहारी मंदिर में हर रोज देश-विदेश से हजारों लोग ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। देखते ही देखते यहां भीड़ इतनी बढ़ जाती है, वृंदावन की गलियों में भक्तों का सैलाब देखा जाता है। इसी भीड़ को कम करने और दर्शन सुविधाजनक बनाने के लिए बांके बिहारी मंदिर में रजिस्ट्रेशन करने का उपाय निकाला गया है।

Tags:    

Similar News