Monsoon Travel Tips: बारिश में भूल से भी न जाएं इन जगहों पर, हो सकता है खतरनाक

Monsoon Travel Tips: मॉनसून के दौरान अगर आपका कहीं घूमने का मन कर रहा है तो लिस्ट में इन जगहों को भूल से भी न शामिल करिएगा। क्योंकि यहां जाना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-22 07:12 GMT

Monsoon Travel Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monsoon Travel Tips: मॉनसून का सीजन आते ही कुछ लोग बहुत Lazy हो जाते हैं और उन्हें अपने घर से निकलना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसके विपरीत कई ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें बारिश के मौसम में दुनिया एक्सप्लोर करने का मन करने लगता है। बारिश कई जगहों की खूबसूरती बढ़ा देती है। खासतौर से हिल स्टेशन्स (Hill Stations) की। अगर आप भी बारिश के दौरान किसी हिल स्टेशन (Hill Station During Monsoon) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को लिस्ट में भूल से भी शामिल न करिएगा। क्योंकि यहां घूमना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

जून और जुलाई ये दो महीने ऐसे होते हैं, जब इन हिल स्टेशन्स पर जाना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। पहला इसलिए क्योंकि यहां मॉनसून (Monsoon) के दौरान काफी ज्यादा बारिश होती है और दूसरा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में यहां जाने के रास्ते बेहद जोखिम भरे हो जाते हैं। आइए जानें मॉनसून में आपको किन जगहों की सैर करने से बचना चाहिए।

बारिश में किन जगहों पर जाने से करें परहेज?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

भारत के मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक हिमाचल प्रदेश में कई फेमस हिल स्टेशन हैं, जहां न केवल गर्मी के मौसम में बल्कि लोग मॉनसून में भी आना पसंद करते हैं। दिल्ली से आराम से हिमाचल की यात्रा की जा सकती है। लेकिन अगर आप भी बरसात के मौसम में यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अपने मूड को बदल लीजिए। क्योंकि मॉनसून के दौरान पहाड़ों में लैंडस्लाइड आना काफी आम होता है। हिल स्टेशन होने की वजह से हिमाचल में भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां बारिश के टाइम चट्टानों से पत्थर गिरना, बाढ़ या भूस्खलन की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां आप मॉनसून से पहले या बाद में ही घूमने का प्लान बनाएं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

केरल (Kerala)

नेचर लवर को केरल कभी भी अपनी खूबसूरती से निराश नहीं करती। यहां के चाय के बगान, खूबसूरत हिल स्टेशन्स, चारों ओर फैली हरियाली किसी का भी मन लुभा सकती है। बारिश के मौसम में तो केरल की खूबसूरती देखते ही बनती है। लेकिन मॉनसून केरल घूमने के लिए बिल्कुल भी परफेक्ट मौसम नहीं है। यहां पर इस दौरान काफी अधिक मात्रा में बारिश होती है, जिसके चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। हर साल बारिश के मौसम में यहां का ऐसा ही हाल होता है। ऐसे में अगर आपको केरल घूमना ही है तो सितंबर से मार्च के बीच में ही घूमने का प्लान करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

असम (Assam)

इस राज्य में भी घूमने की कई खूबसूरत जगहें हैं। अगर आपका यहां बारिश के दौरान घूमने का मन कर रहा है तो इस प्लान को कैंसिल कर दें। क्योंकि हर साल बारिश ज्यादा होने के कारण असम में बाढ़ आती है। साथ ही इस दौरान बारिश और बाढ़ के चलते यहां कई टूरिस्ट्स प्लेस (Assam Tourists Places) को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में बारिश के वक्त यहां न ही आएं तो बेहतर है। असम घूमने का सबसे अच्छा समय अगस्त का महीना है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई (Mumbai)

लिस्ट में अगला नंबर है मुंबई (Mumbai) का। मुंबई के पास लोनावला और खंडाला जैसे कई मशहूर हिल स्टेशन्स हैं, जहां लोग अक्सर घूमना पसंद करते हैं। लेकिन मॉनसून के दौरान हर साल यहां लबालब पानी भर जाता है। बारिश के मौसम में यहां लोगों का बाहर तक निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप भी मॉनसून के दौरान मुंबई घूमने के बारे में बिल्कुल भी न सोचें। आप यहां बारिश से पहले या बाद में घूम सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऋषिकेश (Rishikesh) 

एडवेंचर के शौकीन लोग ऋषिकेश घूमना काफी पसंद करते हैं। ऋषिकेश भी इंडिया के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है। लेकिन अगर आपको यहां आकर वॉटर एक्टिविटीज (Water Activities) करना है तो फिर बारिश में यहां भूल से भी न आएं। क्योंकि मॉनसून के दौरान गंगा नदी में पानी का लेवल बढ़ने के चलते यहां पर सभी वॉटर एक्टिविटीज को बंद कर दिया जाता है।

Tags:    

Similar News