Famous Masjid In India: देश में बेहद ही खुबसूरत हैं भारत के यह मस्जिदें, विदेशों तक है चर्चा

Famous Masjid In India: देश में कई ऐसी खूबसूरत मस्जिदें बनी हुई हैं जिनकी चर्चा विदेशों तक है। इन मस्जिदों की सुंदरता आपको भी दीवाना कर देगी, इन मस्जिदों की नक्काशी बेहद ही आकर्षक है।

Update: 2023-04-06 15:06 GMT
Famous Masjid In India (Image- Social media)

Famous Masjid In India: रमजान का महीना शुरू हो गया है, मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में रोजा रखते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करने मस्जिद में जाते हैं। इस महीने के अंत में रोजे के समाप्ति के साथ ईद का त्यौहार मनाया जाता है। जिसे लेकर लोगों में भी काफी उत्साह भी देखा जाता है, और घूमने के लिए कई जगहों पर जाते हैं। देश में कई ऐसी खूबसूरत मस्जिदें बनी हुई हैं जिनकी चर्चा विदेशों तक है। इन मस्जिदों की सुंदरता आपको भी दीवाना कर देगी, इन मस्जिदों की नक्काशी बेहद ही आकर्षक है।

भारत की खूबसूरत मस्जिदें

ताज-उल-मस्जिद

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है। जिसका निर्माण मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में किया गया था। बताया जाता है कि नवाब सैय्यद सिद्दीक हसन खान की पत्नी शाहजहां बेगम ने यह मस्जिद बनवाई थी। यह खुबसूरत मस्जिद बनवाने में कम से कम 141 साल का समय लगा था।

दिल्ली की जामा मस्जिद

दिल्ली 6 में बनी जामा मस्जिद के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी काफी मशहूर है। यह मस्जिद का असली नाम मस्जिद-ए-जहान नुमा बताया जाता है। कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा करवाया गया था। साल 1650 से 1656 के बीच इस मस्जिद को बनवाकर तैयार किया गया था। लाल पत्थरों और सफेद मार्बल से बनी इस मस्जिद को बनाने में 10 लाख तक का खर्च किया गया था।

हैदराबाद की मक्का मस्जिद

हैदराबाद की मक्का मस्जिद भी बड़ी मस्जिद में शुमार है, जिसका निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा करवाया गया था। यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि एक समय में यहां 20 हजार लोग बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं। इस मस्जिद में मुख्य हॉल की ऊंचाई 75 फीट बताई जाती है।

आगरा का जामा मस्जिद

आगरा में भी एक सुंदर जामा मस्जिद भी अद्भुत इमारतों में शुमार है। जिसका निर्माण शाहजहां द्वारा उनकी बेटी जहांआरा की याद में बनवाया गया था। जोकि बेहद ही सुंदर और खास है।

Tags:    

Similar News