ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहें, पर्यटकों को बनाती हैं अपना दीवाना

अगर आप कोरोना के बाद कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-04-28 05:58 GMT

नई दिल्ली: एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) दुनियाभर में अपना कहर बरपा रहा है। ऐसे में टूरिज्म इंडस्ट्री (Tourism Industry) पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन अगर आप कोरोना से निजात पाने के बाद कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों (Most Beautiful Places) में शामिल हैं। इनमें से एक जगह भारत में भी है।

तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कोआई आइलैंड, हवाई

यह अमेरिका के हवाई द्वीप समूह का एक छोटा आइलैंड है। इसकी खूबसूरती के चलते लोग यहां पर आना बेहद पसंद करते हैं। यह एक ज्वालामुखी द्वीप है।

बोरा बोरा आइलैंड्स (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बोरा बोरा आइलैंड्स, फ्रेंच पॉलिनेशिया

अगर आप किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बेहद ही अच्छी साबित होने वाली है। दुनिया के रोमांटिक आइलैंड्स की लिस्ट में यह साउथ पैसिफिक आइलैंड टॉप पर है। यहां के वाइट बीच, एक्वा लैगून और लग्जरी होटल्स की खूबसूरती पर सभी के दिलों पर छा जाते हैं।

नॉर्दर्न लाइट्स (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नॉर्दर्न लाइट्स, आइसलैंड

ये आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां के रंगीन पर्वत और ज्वालामुखी वाली नदियां लोगों को आकर्षित करने का काम करती हैं। लेकिन यहां सबसे खास है नॉर्दर्न लाइट्स। इसकी खूबसूरती देखने के लिए न केवल पर्यटकों बल्कि इस खूबसूरती को कैमरों में कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स की भी भीड़ देखने को मिलती है।

रेनबो माउंटेन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रेनबो माउंटेन, झांग्ये डांक्सिया, चीन

चीन में स्थित रेनबो माउंटेन दुनियाभर के पर्यटकों को अपना दीवाना बनाने का काम करती हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे मानो किसी ने पहाड़ो पर पेंटिंग कर दी हो। लेकिन ये प्राकृतिक तरीके से बने हुए हैं। इन रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखना एक बेहतरीन अनुभव होता है। सैलानी दूर-दूर से इसे देखने के लिए चीन आते हैं।

ताजमहल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ताजमहल, आगरा

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल भी दुनिया की खूबसूरत जगहों में शामिल है। आगरा में ताजमहल को प्यार की निशानी के रूप में पहचाना जाता है। दुनियाभर से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए यहां आते हैं।

Tags:    

Similar News