UP Haunted Places: ये है उत्तर प्रदेश के 5 डरावने किले, शाम के बाद कोई नहीं करता यहां जाने की हिम्मत

Uttar Pradesh Haunted Forts : उत्तर प्रदेश को अपने पर्यटक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपके यहां के डरावने फोर्ट्स की जानकारी देते हैं।

Update: 2024-04-26 08:40 GMT

Uttar Pradesh Haunted Forts (Photos - Social Media)

Uttar Pradesh Haunted Forts: उत्तर प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जो अपने पर्यटन स्थलों और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर कई धार्मिक नगरी है जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा यह जगह खूबसूरत प्राकृतिक स्थान के लिए भी दुनिया भर में पहचानी जाती है। इस राज्य में आपको कई सारे महल इमारत और केले भी देखने को मिलेंगे। उत्तर प्रदेश के बहुत से प्रसिद्ध स्थान के बारे में आपने सुना होगा। अपने यहां के जिन स्थानों के बारे में सुना है उनसे बिल्कुल विपरीत यहां के डरावने फोर्ट्स के बारे में आप नहीं जानते होंगे। चलिए आज हम आपको उन्हीं की जानकारी देते हैं।

चुनार फोर्ट

उत्तर प्रदेश के डरावने फोर्ट में चुनार किले का नाम जरूर शामिल होता है। यह मिर्जापुर से 40 किलोमीटर दूर कैमूर पर्वत माला की उत्तर दिशा में मौजूद है। महाराजा विक्रमादित्य ने इस भाभी किले का निर्माण करवाया था। इसके बारे में कहा जाता है कि महाराजा विक्रमादित्य से लेकर पृथ्वीराज चौहान सिकंदर शाह और शेरशाह सूरी समिति हुमायूं जैसे शासको ने यहां पर राज किया। जब यह किला मुगल शासको के अधीन था तब यहां पर एक कोने में मृत शरीर को दफना दिया जाता था। ऐसा कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद यहां से अजीबोगरीब आवाज आने लगती है इसलिए शाम के बाद यहां कोई जाने की हिम्मत नहीं करता।

चुनार फोर्ट

कालिंजर फोर्ट

उत्तर प्रदेश का कालिंजर किला भी काफी प्रसिद्ध है। यह विश्व धरोहर खजुराहो से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और यह ऑफर आ जाए फोर्ट के नाम से पहचाना जाता है। ऐतिहासिक स्थल के रूप में पूरे भारत में फेमस है इस तरह से डरावनी जगह के लिए भी यह बहुत फेमस है। 1544 में कालिंजर का युद्ध हुआ था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। यह युद्ध इसी के लिए के आसपास लड़ा गया था इसलिए इससे कई सारी डरावनी कहानी जुड़ी हुई है।

कालिंजर फोर्ट

झांसी का किला

झांसी को पूरी दुनिया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम से जानती है। यहां का किला उत्तर प्रदेश के डरावने स्थान में शामिल है। 17वीं शताब्दी में राजा वीर सिंह देव ने इसका निर्माण करवाया था। अपनी वीरता के अलावा यह डरावनी कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके कहीं हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं और लोगों का कहना है कि सूरज ढलते ही यहां अजीब आवाज से सुनाई देती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रात के समय में यहां पर आत्माएं डांस करती हैं।

झांसी का किला

अलीगढ़ फोर्ट

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बारे में हर कोई जानता है लेकिन अलीगढ़ फोर्ट की डरावनी कहानियां से हर कोई वाकिफ नहीं है। ऐसा कहां जाता है कि रात के समय यहां से चिल्लाने की आवाज आती है और सफेद कपड़ा पहनकर कोई व्यक्ति छत पर टहलता है। इसका निर्माण 1525 में इब्राहिम लोदी के शासनकाल में किया गया था।

अलीगढ़ फोर्ट


Tags:    

Similar News