MP Famous Ganpati Temple: गणपति के कल्कि अवतार की इस शहर में होती है पूजा, जानें रोचक तथ्य

MP Famous Ganpati Temple: यहां हम आपको देश में मौजूद एक ऐसे गणपति जी के मंदिर के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे कल्कि के अवतार के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Update:2024-09-12 13:00 IST

Famous Temple (Pic Credit-Social Media)

MP Famous Ganpati Bappa Mandir: इन दिनों पूरे देश भर में भगवान गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। खासकर महाराष्ट्र में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी हैं जिनकी सवारी मूषक है। भगवान गणेश को लेकर बहुत सारे फिल्म और कार्टून भी बनाए गए हैं। जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। वह अपने भक्तों के सारे दुख को हर लेते है। चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको देश में मौजूद एक ऐसे गणपति जी के मंदिर के बारे में बताते हैं। जिसे कल्कि के अवतार के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

मध्य प्रदेश में है स्थित

कल्कि गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के जबलपुर में है दरअसल जबलपुर में मदन महल बना हुआ है। जो की रतन नगर में स्थित है इस मंदिर में कल की गणेश की पूजा की जाती है। इसे लोग सुक्तेश्वर गणेश मंदिर के नाम से भी जानते हैं। जो भोपाल से करीब 311 किलोमीटर और विदिशा से करीब 261 किलोमीटर है। यहां पर भक्तों द्वारा कोई भी मनोकामना मांगने पर वह पूर्ण होती है।



नाम: कल्की गणेश मंदिर(Kalki Ganesh Mandir; Supateshwar Ganesh Mandir)

लोकेशन: रतन नगर रोड, एकता विहार कॉलोनी, शहीद गुलाब सिंह वार्ड, जबलपुर, मध्य प्रदेश

समय: सुबह 5 से रात के 9 बजे तक

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मदन महल की पहाड़ियों से सटी हुई रतन नगर कॉलोनी में भगवान गणेश जी की देश की सबसे बड़ी स्वयंभू मूर्ति है। 



पौराणिक कथा 

यह मंदिर 25 फीट विशालकाय चट्टान पर स्थित है। जिसका वर्ग फिट करीब 100 वर्ग फीट है। इस मंदिर में जो व्यक्ति चट्टान पर सिंदूर लगाकर परिक्रमा करता है उसकी सारी मुराद पूरी होती है। इसके अलावा जो भक्त मंदिर के पास 41 दिनों तक दीप जलता है और पूजा पाठ करता है उसकी भी सारी मुरादे पूरी होती है।



कैसा है मंदिर

श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर गुप्तेश्वर जबलपुर के ऐतिहासिक स्थल रानी दुर्गावती के किले के पास एकता विहार में स्थित है। यह एक ऐसा देव न्यायालय है जहाँ दीन-दु:खी, बाधाओं से पीड़ित व्यक्ति अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए भगवान श्री सुप्तेश्वर गणेश के पास आकर अपनी प्रार्थना करते है और भगवान श्री सुप्तेश्वर गणेश जी भक्तों पर कृपा करके सबके काम शीघ्र पूर्ण करते हैं| इस अलौकिक स्थान में श्री सुप्तेश्वर गणेश जी अपनी पूर्ण शक्तियों, माँ वैष्णव देवी के साथ विराजमान हैं|

Tags:    

Similar News