MP Pilgrimage Trains 2022: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, मध्य प्रदेश से चलाई गई 10 ट्रेनें

MP Pilgrimage Trains 2022: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर तीर्थयात्रियों के लिए जरूर कदम उठाई गई है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-11 14:10 GMT

MP Pilgrimage Trains (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

MP Pilgrimage Trains 2022: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए जरूर कदम उठाई गई है। बता दे कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर यानी 17 सितंबर 2022 से तीर्थ दर्शन यात्रा की पांच नई ट्रेनें पटरियों पर चलने लगेंगी, जिसके तहत करीब 5000 वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग तीर्थों पर ले जाया जाएगा।

बता दे कि इसके अलावा मध्य प्रदेश फाउंडेशन के अवसर पर 1 नवंबर, 2022 को पांच और ट्रेनें चलाने की भी योजना है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार इस तरह, राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आने वाले कुछ महीनों में लगभग 150 ट्रेनें पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। वहीं सुश्री ठाकुर ने यह कहा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थयात्रा की शुरुआत की है और वह संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए विभाग इस विजन को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बता दे मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 17 सितम्बर को बालाघाट रेलवे स्टेशन से द्वारका सोमनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी और 23 सितम्बर को वापस बालाघाट पहुंचेगी। इसके साथ ही द्वारका सोमनाथ यात्रा के लिए जिले से 350 यात्रियों का चयन किया जाएगा।

कहां से शुरु होगी तीर्थयात्रा

दरअसल मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत द्वारका सोमनाथ यात्रा के लिए पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके यानी 17 सितम्बर को बालाघाट रेल्वे स्टेशन से रवाना होगी और 23 सितम्बर को वापस बालाघाट पहुंचेगी। बता दे इस विशेष ट्रेन में पांढुर्ना स्टेशन से छिंदवाड़ा जिले के 300 और बैतूल स्टेशन से बैतूल जिले के 325 यात्री सवार होंगे। वहीं द्वारका सोमनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक यात्री अपने क्षेत्र के तहसील, जनपद पंचायत और नगरपालिका कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है।

ये होंगी सारी सुविधाएं

दरअसल चयनित 350 आवेदकों की सूची 13 सितम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय से आईआरसीटीसी भोपाल को भेज दी जाएगी। बता दे कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत होने वाली द्वारका सोमनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भोजन, ठहरने आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था निशुल्क रहेगी। यह व्यवस्था मध्य प्रदेश शासन द्वारा की गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के बुजुर्गों को जो आयकर दाता नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश के निवासी है, उन्हें अपने खर्च पर तीर्थयात्रा कराई जा रही है। बता दे कि इस योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति पूर्व में तीर्थयात्रा कर चुके उन्हें दोबारा इस योजना में यात्रा का अवसर नहीं मिलेगा।

यात्री के लिए जरूरी पात्रता

तीर्थ यात्रा पर जाने वाली यात्री मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।

आवेदक की आयु 60 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।

अगर आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।

योजना के अअनुसार ग्रुप द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।

एक ग्रुप में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।

अगर पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है।

अगर पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

अगर नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।

सभी यात्री शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। साथ ही वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।

Tags:    

Similar News