Mumbai Top 5 Places: मुंबई के खाऊं गली में ये टॉप 5 चीजों का स्वाद है एक नंबर

Mumbai Famous Street Food: मुंबई के स्ट्रीट फूड का स्वाद एकदम जुबान पर चढ़ने वाला हैं, यहां हम आपको मुंबई में प्रसिद्ध खाऊ गली के टॉप 5 फूड आइटम की लिस्ट यहां देखें..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-07-07 10:07 IST

Mumbai Famous Street Food Khau Gali (Pic Credit-Social Media)

Mumbai Khau Gali Famous Items: मुंबई जितनी जादुई और मनमोहक शहर है, कभी-कभी यह थोड़ा डरा भी सकती है - खास तौर पर पहली बार आने वाले नए लोगों को। लेकिन एक चीज़ है जो यहां पर आपका भरपूर स्वागत करती है। वह है यहां मिलने वाला स्ट्रीट फूड, मुंबई के रेस्टोरेंट और फाइव स्टार होटल से बाहर निकलें सड़कों के साथ कुछ प्रसिद्ध जगह पर जाए, आप निराश नहीं होंगे। शहर के सड़क किनारे का खाना लगातार लोगों के बढ़ते मिश्रण का परिणाम स्वरूप परिवर्तित होता रहा है। कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह स्वाद भी खूब बढ़ा रहा है। यहां हम आपके लिए मुंबई के प्रसिद्ध खाऊ गली से चयनित 5 फूड आइटम की लिस्ट लेकर आए है। यदि आप मुंबई के मुलुंद पश्चिम में खाऊ गली जा रहे है तो ये 5 फूड आइटम जरूर ट्राई करें जो आपको स्वाद के मामले में बेहतरीन अनुभव देगा।

लोकेशन - मुलुंड (पश्चिम) फेमस स्ट्रीट फूड स्पॉट(Mulund West Famous Street Food Spot)

मुंबई में एम.जी. रोड के किनारे स्थित, मुलुंड खाऊ गली स्ट्रीट फूड प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह जगह खास तौर पर अपने मसाला वड़ा पाव के लिए मशहूर है जिसे मक्खन और पाव भाजी मसाला की भरपूर मात्रा के साथ खास तरीके से तैयार किया जाता है। आप इस फूड स्ट्रीट में कुछ झटपट खाने, पेट भरने वाले व्यंजन और ताज़गी देने वाले पेय पदार्थों के लिए अन्य खाने-पीने की जगहों पर भी जा सकते हैं।

पहला - त्रिशूल अप्पम सेंटर(Trishul Appam Center)

लोकेशन: दुकान नं.01, प्रणव कमर्शियल प्लाजा, एमजी रोड, मुलुंड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

कीमत: एक प्लेट के लिए 35/-

इनके उत्तपम बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। यह कढ़ाई नुमा तवा पर अप्पम को फैलते है और फिलिंग के साथ इसे स्वादिष्ट चटनी के साथ सर्व करते है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।



दूसरा - जय जलाराम आइस भेल(Jai Jalaram Ice Bhel)

लोकेशन: पटेल बिल्डिंग, एमजी रोड, मुलुंड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

कीमत: एक प्लेट के लिए 40/-

मुंबई के स्ट्रीट फूड आइटम में आइस भेल बहुत ही फेमस है। मुलुंद का खासकर आप यहां आए तो इसका स्वाद जरूर लें।



तीसरा - टिपटॉप शावरमा (Tiptop Shawarma )

लोकेशन: प्रणव कमर्शियल प्लाजा, एमजी रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, मुलुंड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

कीमत: एक के लिए 70/-

टिपटॉप शवार्मा रोल वेजिटेरियन के लिए खास हो सकता है। यहां पर आपको पनीर शवार्मा रोल खाने का विकल्प मिलता है। यकीन मानिए इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है। जो वेजेटेरियन वालों को भी शवार्मा का स्वाद चखने का मौका देता है।



चौथा - नाथू पाव भाजी(Nathu Pav Bhaji)

लोकेशन: सेवाराम लालवानी रोड, मेहुल स्टील के सामने, सेंटरपॉइंट मार्केट के पास, मुलुंड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

मसाला करी; कीमत: 240/-

नाथू के पाव भाजी लोगों के बीच बहुत ही फेमस है। लेकिन यहां पर आपको इनका मसाला करी भी जरूर ट्राई करना चाहिए। जो बहुत ही मसालेदार और चीज से भरा होता है। जिसका एक प्लेट दो लोगों के लिए पर्याप्त होगा।



पांचवां - धनिया सोडा (Coriander soda )

लोकेशन: दुकान नं.1, एमजी रोड के पास, ठाणे भारत सहकारी बैंक, मुलुंड पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

कीमत: 15/-रुपये से शुरू

धनिया सोडा पर सोडे की शुरुआती कीमत 15 रुपए हैं। यहां का सोडा आपका मूड रिफ्रेश करने वाला होता है। आपको यहां पर धनिया सोडा के साथ कई वैरायटी के सोडा मिल सकते है।



Tags:    

Similar News