Mumbai Lonavala Tikona Fort: केक जैसा नजर आता है महाराष्ट्र का ये किला

Mumbai Lonavala Tikona Fort History: महाराष्ट्र भारत का एक समृद्ध राज्य है। घूमने फिरने के लिए भी यहां पर कई सारी जगह मौजूद है।

Update: 2024-04-10 14:15 GMT

Tikona Fort (Photos - Social Media)

Mumbai Lonavala Tikona Fort History: महाराष्ट्र भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा राज्य है। एंटरटेनमेंट हो या फिर फाइनेंस दोनों ही क्षेत्र में इसमें अपनी धाक जमा कर रखी गई है। महाराष्ट्र शहर मुंबई तो वैसे भी आर्थिक राजधानी के रूप में पहचाना जाता है। मायानगरी मुंबई कई लोगों के सपनों का शहर है और वह यहां जाकर बड़ा आदमी बनना चाहते हैं। पर्यटन की बात करें तो उसे दृष्टि से भी महाराष्ट्र एक खूबसूरत जगह है। फिलहाल समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं और ऐसे में अगर आप कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको यहां कई सारे मंदिर महल समुद्र तट और प्राचीन किले देखने को मिल जाएंगे। चलिए आज हम आपको तिकोना किले के बारे में बताते हैं जिसका दीदार आपको एक बार जरूर करना चाहिए।

तिकोना किला का इतिहास

तिकोना किल्ला महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में पहाड़ी पर बना हुआ है। यह प्रसिद्ध वनडे ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है। 3633 फीट की ऊंचाई पर बने अकेला त्रिकोण के आकार का दिखाई देता है इसलिए सिर्फ तिकोना किला कहा जाता है। 1585 में निजामाबाद शाह मलिक अहमद निजाम शाह प्रथम ने इस पर कब्जा किया था। इसके बाद से कई लोगों ने इस पर राज किया। मराठा समाज के महानायक शिवाजी ने कोंकण क्षेत्र के अन्य करने के साथ इस पर भी जीत हासिल की थी।

Tikona Fort


किले को खासियत

इस किले की खासियत की बात करें तो यह देखने में जितना खूबसूरत लगता है उसके बाद यहां से किसी का जाने का मन नहीं होगा। इसमें बड़े-बड़े दरवाजे बने हुए हैं जो इसकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आप जैसे ही प्रवेश द्वार से गुजरेंगे यहां बहुत और साथ वहां गुफाएं दिखाई देगी। जो लोग पहाड़ों के बीच समय बिताना चाहते हैं उनके लिए यह जगह शानदार है। मुंबई से यह 122 किलोमीटर और लोनावाला से 24 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।

Tikona Fort


ट्रैकिंग का लें आनंद

अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यहां आकर आपको प्रकृति के बीच रहने का मौका मिलेगा। वहीं अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो आप यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इस ऐतिहासिक जगह पर आपको इतिहास जानने का मौका मिलेगा। लगभग 4:30 घंटे की ट्रैकिंग करते हुए आपके लिए पर पहुंच सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रैकिंग करना आसान है क्योंकि यहां के रास्ते ऊबड़ खाबड़ नहीं है।

Tikona Fort


कब जाएं तिकोना किला

अगर आप भी महाराष्ट्र की इस शानदार जगह पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 35 डिग्री तक रहता है इसलिए रात के समय में लोग यहां जाना पसंद करते हैं। मानसून के दिनों में ट्रैकिंग करना मुश्किल होता है लेकिन प्राकृतिक सुंदरता काफी अच्छी दिखाई देती है।

Tags:    

Similar News