बहुत स्वादिष्ट है बनारस के ये प्रसिद्ध व्यंजन जीत लेंगे आपका दिल, एक बार जरूर चखें स्वाद

Street Foods in Banaras : भारत जितना अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है उतना ही अपने स्वादिष्ट और प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको काशी के कुछ फेमस पकवानों की जानकारी देते हैं।

Update: 2024-07-02 15:30 GMT

Street Foods in Banaras (Photos - Social Media)

Street Foods in Banaras : भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विविधताओं के चलते दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। यहां का इतिहास, संस्कृति, परंपरा, परिधान, भाषा और खानपान हमेशा से ही विदेशियों को आकर्षित करता आया है और आगे भी करता रहेगा। भारत के हर राज्य की कोई ना कोई खासियत है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हमारा देश जितना अपने इतिहास और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है उतनी ही पहचान ये अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी रखता है। भारत में ऐसे कई व्यंजन मिलते हैं जिनका कहीं और मिल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और अगर यह कहीं और बना भी लिया जाएगा तो वैसा स्वाद मिल पाना टेढ़ी खीर साबित होगा। बात चाहे मध्यप्रदेश में मिलने वाले स्वादिष्ट नमकीन की हो या फिर राजस्थान की दाल बाटी और गुजरात के फाफड़ा और ढोकले की, यह सभी ऐसे स्वाद है जिन्हें एक बार खाने के बाद व्यक्ति कभी नहीं भूल सकता। ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं भारत के प्रसिद्ध राज्य उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी बनारस यानी कि काशी में, जो इतने स्वादिष्ट है कि यहां आने वाले पर्यटक खुद को इनका स्वाद चखने से नहीं रोक पाते हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देते हैं।

बनारसी मलाइयो (Banarasi Malaio)

इस स्वादिष्ट व्यंजन के नाम से ही पता चलता है कि यह आपको बनारस के अलावा कहीं और खाने के लिए नहीं मिलने वाला है। यहां मिलने वाली इस स्वादिष्ट मिठाई को लोग बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं और यह स्वादिष्ट व्यंजन ना सिर्फ बनारस बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान रखता है।

Banarasi Malaio


टमाटर चाट (Tomato Chaat)

व्यंजनों की बात निकले और चटपटी चीज का जिक्र ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। स्वाद का चटखारा तो वैसे भी हर व्यक्ति को अपनी और आकर्षित करता है। जब आप काशी पहुंचेंगे तो यहां पर आपको थोड़े-थोड़े आलू, मटर, टमाटर, प्याज, धनिया और मसाले से तैयार किया गया गरमा गरम टमाटर चाट खाने को मिलेगा, जो आपके मुंह के स्वाद को बिल्कुल ही बदल देगा।

Tomato Chaat


सब्जी कचौड़ी (Sabzi Kachori)

कचौड़ी एक ऐसा व्यंजन है जो भारत के हर शहर में आपको बड़ी ही आसानी से खाने के लिए मिल जाएगा। लेकिन इसकी खासियत यह है कि हर जगह पर इसे अलग अलग तरीके से परोसा और खाया जाता है। मध्य प्रदेश में जहां कचौड़ी हरी और लाल चटनी के साथ परोसी जाती है तो, वहीं जब आप राजस्थान पहुंचेंगे तो आपको इसकी अलग अलग वैरायटी खाने को मिलेगी क्योंकि वहां पर तो मावा कचौड़ी भी तैयार की जाती है। वहीं बिहार में इसका स्वाद आपको पूड़ी के साथ चखने के लिए मिलेगा। ठीक उसी तरह से काशी के लोग अपने सुबह के नाश्ते की शुरुआत कचौड़ी और सब्जी के साथ करते हैं। यहां पर स्वादिष्ट गरमा गरम गोल गोल का कचौड़ियों के साथ आलू की ग्रेवी वाली सब्जी परोसी जाती है और इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।

Sabzi Kachori


बाटी चोखा (Baati Chokha)

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मिलने वाली दाल बाटी और बिहार के लिट्टी चोखा के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा और कभी न कभी इसका स्वाद भी चखा होगा। बनारस में इन दोनों पकवानों का मिश्रण यानी बाटी चोखा मिलता है जो स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के बीच भी बड़ा लोकप्रिय है। जिस तरह से लिट्टी चोखा तैयार किया जाता है ठीक यहां पर भी इस व्यंजन को बनाया जाता है। जिसमें बाटी के साथ आलू की मसालेदार सब्जी होती है और ऊपर से इसे प्याज के साथ गार्निश किया जाता है, इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।

Baati Chokha


रबड़ी जलेबी (Rabdi Jalebi)

जलेबी वैसे तो सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में पोहा के साथ खाने में पसंद की जाती है। लेकिन जब आप काशी पहुंचेंगे तो यहां की रबड़ी जलेबी का स्वाद आपको दीवाना बना देगा। जलेबी तो आपने बहुत बार चखी होगी लेकिन जब आप रबड़ी के साथ मिलने वाले इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चख लेंगे तो आपका मन इसे बार-बार खाने के लिए कहेगा।

Rabdi Jalebi


बनारसी पान (Banarasi Paan)

बात बनारस के प्रसिद्ध खाने पीने की चीजों की चल रही हो और इसमें यहां के स्वादिष्ट पान का जिक्र ना हो यह भला कैसे हो सकता है। काशी में खाने पीने की चीज जितनी स्वादिष्ट मिलती है ठीक वहां का मीठा पान भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। अगर वहां जाने के बाद आपको बनारसी मीठा पान खाने का मौका मिलता है तो इसके लिए बिल्कुल भी मना मत करेगा क्योंकि यह आपको अपने स्वाद से दीवाना बना देगा और जब आप इसे खाएंगे तो खुद ब खुद आपको बेहतरीन स्वाद का एहसास होगा।

Banarasi Paan


Tags:    

Similar News