Nepal Tourist Places: यहां देखें नेपाल की छिपी हुई खूबसूरती, जरूर करें इन स्थानों का दीदार

Nepal Famous Tourist Places: नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है और यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल भी मौजूद है। चलिए यहां के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-03-10 10:59 GMT

Tourist Place Of Nepal (Photos - Social Media) 

Nepal Famous Tourist Places: नेपाल एक बहुत खुबसुरत दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के 81.3 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व के प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। घूमने के लिए लिहाज से नेपाल बहुत ही शानदार जगह है जहां पर अक्सर पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको नेपाल की कुछ खास और खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं।

नेपाल क्यों प्रसिद्ध है

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां के प्राकृतिक नजारे देखना तो अद्भुत है। पोखरा, काठमांडू, नगरकोट, भक्तपुर, सागरमथ नेशनल पार्क, चितवन नेशनल पार्क, जनकपुर, लुम्बिनी आदि कई जगहे हैं जहां आपको हिमालय के दर्शन के साथ ही झील, सरोवर और जंगल के दर्शन भी होंगे।

Nepal

नेपाल पर्यटन स्थल

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू एक ऐसा शहर है जो 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है और यहां पूरे साल ठंड रहती है। काठमांडू अपने मठों, मंदिरों और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। यहां की शांति और प्रकृति की खूबसूरती यात्रियों को काफी मोहती है।

काठमांडू

स्वयंभूनाथ मंदिर

स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, जिसे काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता ही। यहां स्वयंभू स्तूप और मंदिर परिसर पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।

स्वयंभूनाथ मंदिर

चितवन नेशनल पार्क

वन्यजीव प्रेमियों के लिए यहां का चितवन राष्ट्रीय उद्यान अपनी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। नेशनल पार्क एशिया के सबसे बेहतरीन वन्यजीव संरक्षण के लिए गिना जाता है। इस नेशनल पार्क में एक सींग वाला गैंडा, बंगाल टाइगर समेत कई लुप्तप्राय प्रजातियां मिलती हैं। आप यहां जंगल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं।

चितवन नेशनल पार्क

लुम्बिनी

गौतम बुद्ध का जन्म स्थान लुम्बिनी यूनेस्‍को विश्व धरोहर में शामिल है जो हिमालय के पर्वतों से घिरा है। इसके स्तूप और मठ वाकई काफी आकर्षक हैं। सम्राट अशोक के स्मारक स्तब्ध के रूप में जानी जाने वाली ये जगह आपको काफी रोमांचित कर सकती है। ये जगह शास्त्रों, धर्म और आध्‍यात्‍म के लिए भी काफी मशहूर है।

लुम्बिनी

जनकपुर

जनकपुर शहर भारत की सीमा से करीब है जो सीता का जन्म स्थान है। नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक खास जगह माना जाती है। जनकपुर नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है जो पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की भी पसंदीदा जगह है।

जनकपुर

पोखरा

पोखरा को नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। यह हिमालय की तलहटी में फैला हुआ एक महानगरीय शहर है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।

पोखरा


Tags:    

Similar News