New Year 2023 Travel Plan: कम बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है नोएडा के ये Picnic Spots

New Year 2023 Travel Plan: अगर आप नोएडा से हैं और नए साल पर फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो आपको पास कई विकल्प मौजूद हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-08 01:38 GMT

Picnic spots in Noida (Image: Social Media)

New Year 2023 Travel Plan: अगर आप नोएडा से हैं और नए साल पर फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो आपको पास कई विकल्प मौजूद हैं। नोएडा में कई ऐसी पिकनिक स्पॉट हैं जहां आप शुकून और मस्ती भरे पल बिता सकते हैं। यहां कुछ नोएडा में फेमस पिकनिक स्पॉट के बारे में दिए गए हैं। ये नोएडा के फेमस पिकनिक स्पॉट हैं, जहां हर साल नए साल पर ज्यादातर लोग आना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं नोएडा के फेमस पिकनिक स्पॉट के बारे में:

ये हैं नोएडा के पिकनिक स्पॉट्स

ओखला बर्ड सैंचुरी (Okhla Bird Sanctuary)

अगर आप नेचर लवर हैं और आप नए साल का जश्न फैमिली या दोस्तों के साथ प्राकृतिक के करीब रहकर एंजॉय करना चाहते हैं तो ओखला बर्ड सैंचुरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। करीब 4 किमी के क्षेत्र में फैली इस सैंचुरी का निर्माण ओखला बेराज के निर्माण के कारण हुआ था।

Okhla Bird Sanctuary

यह खूबसूरत जगह करीब 188 देशी और विदेशी पौधों की प्रजातियों, 320 पक्षी प्रजातियों, तितलियों, कीड़ों आदि का घर है। वहीं माइग्रेशन सीजन के दौरान हजारों पक्षी यहां आते हैं। यह सुबह 7 बजे से शाम 5:30 तक खुली रहती है। 

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन (Rashtriya Dalit Prerna Sthal & Green Garden)

नोएडा के सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन एनसीआर क्षेत्र में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह को नोएडा का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। लगभग 82.5 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 18 फीट ऊंची हाथी की मूर्तियां हैं। बता दें यहां पर एक स्मारक और संग्रहालय भी है, जो दलित प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को समर्पित है। यह जगह सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।

वर्ल्डस ऑफ वंडर (Worlds of Wonder)

नोएडा में नए साल का जश्न मनाने के लिए वर्ल्ड ऑफ वंडर बेस्ट है। यहां पर एम्यूजमेंट और वॉटर पार्क वास्तव में आपको रिलेक्स कर देंगे। बता दें एंटरटेनमेंट में करीब 20 राइड्स है, जो दो कैटेगरी में डिवाइड हैं- रोड शो और ला फिएस्टा। यहां बच्चों के लिए राइड्स और पूल शामिल है और यहां आने वालों के लिए वंडर स्पीड वे है। यह शहर का एक ऐसा स्थान है, जहां आप दिनभर अपने परिवार और बच्चों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर एंटरटेनमेंट पार्क, वॉटर पार्क के लिए अलग-अलग फीस ली जाती है। यह जगह सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

मेक्स इंडोर वंडरलैंड (Max Indoor Wonderland)

दरअसल भारत का सबसे बड़ा इंडोर थीम पार्क ओह मैक्स इंडोर वंडरलैंड, नोएडा में है। यहां पर एक ही छत के नीचे आप मुगल गार्डन, ताजमहल के सीक्रेट चैंबर, अमेजॉन के जंगल, चॉकलेट फैक्ट्री और मिरर भूलभलैया एंजॉय कर सकते हैं। इतना ही नहीं एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां पर 30 ऑब्स्टेकल्स हैं। साथ ही यहां पर एक इंडोर बॉल पूल भी है। इसलिए अगर आपको न्यू ईयर की पिकनिक प्लान करनी है, तो यहां जरूर जाएं। यह जगह सुबह 11 बजे से रात 7 बजे तक खुला रहता है।

सूरजपुर बर्ड सैंचुरी (Surajpur Bird Sanctuary)

सूरजपुर बर्ड सैंचुरी ग्रेटर नोएडा में सूरजपूर गांव में स्थित है। नए साल पर दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए नोएडा में यह बेस्ट प्लेस है। यहां पर आप मछलियों, तितलियों और पक्षियों का झुंड देख सकते हैं। दरअसल इस सैंचुरी में पक्षियों की 180 से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं। इसके अलावा इस सैंचुरी के पेड़-पौधे और जीव फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। यह जगह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।

Tags:    

Similar News