Night Clubs in Lucknow: कम पैसों में इंजॉय करें लखनऊ के इन नाईट क्लब्स में,खुलकर करें एन्जॉय कोई नहीं रोकेगा आपको

Night Clubs in Lucknow: अगर आप कम पैसे खर्च करके लखनऊ के नाईट क्लब में एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही नाईट क्लब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Update:2024-10-01 11:16 IST

Night Clubs in Lucknow (Image Credit-Social Media)

Night Clubs in Lucknow: लखनऊ शहर भले ही अपनी तहज़ीब और नज़ाकत के लिए जाना जाता है लेकिन यहाँ अगर आप नाईट क्लब में एन्जॉय करना चाहते हैं तो उसमे भी आपको कोई रोक टोक के खुलकर एन्जॉय करने के अवसर मिल जायेंगें। लखनऊ के ये कौन से नाईट क्लब्स हैं आइये एक बार नज़र डाल लेते हैं।

लखनऊ के सबसे सस्ते नाईट क्लब्स

लखनऊ के सबसे सस्ते नाईट क्लब जहाँ आपको अच्छी जेन्ट्री भी मिलेगी और आप बिना किसी रोक टोक के एन्जॉय भी कर सकते हैं। जी हाँ बिलकुल सही समझे आप। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपको एक से बढ़कर एक नाईट क्लब्स मिल जायेंगे जिनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये आपकी पॉकेट पर ज़्यादा बोझ भी नहीं डालेंगें।

1 . ज़िंक रेस्ट्रोबार

ज़िंक रेस्ट्रोबार विभूतिखंड गोमती नगर में स्थित है यहाँ आप कॉकटेल बार से लेकर लाइव म्यूजिक तक हर चीज़ एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको मात्र 600 रूपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगें। साथ ही यहाँ पर सबसे फेमस है चीज़ चिल्ली टोस्ट, तो अगर आप यहाँ जाएं तो इसे ज़रूर ट्राय करें।

2 . विंग्स ऑफ़ फायर

विंग्स ऑफ़ फायर मीरा भाई मार्ग हज़रतगंज में स्थित है यहाँ आपको लाइव परफॉरमेंस और लाइव म्यूजिक का मज़ा मिल जायेगा। यहाँ दो लोग 1300 रूपए में एन्जॉय कर सकते हैं।

3 . वाइसराय क्लब एंड लाउंज

यहाँ आपको चायनीज़ और मुग़लई खाना मिलेगा जो आपको खूब पसंद आएगा इसके साथ ही यहाँ आप अपनी ड्रिंक्स एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ आपको 1200 रूपए दो लोगों के लिए देने होंगें।

4 .ब्लू द लॉउन्ज

अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो आप सप्रू मार्ग हज़रतगंज स्थित ब्लू द लाउंज में आ सकते हैं। यहाँ आपको मात्र 500 रूपए प्रति व्यक्ति से भी कम में खर्च करना होगा। इसके साथ साथ आपको यहाँ स्मोकिंग जोन भी मिल जायेगा। यहाँ का खाना भी काफी लोकप्रिय है।

5 . वोयड नाईट क्लब

वोयड नाईट क्लब लखनऊ के विभूति खंड गोमती नगर में स्थित है जहाँ आप डीजे नाईट भी एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको आउटडोर सीटिंग अर्रेंजमेंट्स भी मिल जायेगा। साथ ही यहां आपको ज़्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। यहाँ आपको पर पर्सन मात्र 800 रूपए खर्च करने होंगें।

Tags:    

Similar News