Noida Famous Durga Pooja Pandal: ये हैं नोएडा के विशेष दुर्गा पूजा पंडाल, यहाँ रहती है विशेष धूम

Noida Ka Famous Durga Pooja Pandal: नोएडा में दुर्गा पूजा पंडाल सज चुके हैं आइये एक नज़र डालते हैं कहाँ-कहाँ लगे हैं ये पंडाल।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-06 10:07 IST

Durga Pooja in Noida (Image Credit-Social Media)

Durga Pooja in Noida: दुर्गा पूजा पंडाल इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है वहीँ हर बार की तरह इस बार भी नोएडा में दुर्गा पूजा की धूम है। यहाँ कई जगह पंडाल लगे हैं जिनको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। आइये जानते हैं इस साल कहाँ-कहाँ लगा है दुर्गा पूजा पंडाल।

नोएडा में दुर्गा पूजा की धूम

जहाँ पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की विशेष धूम रहती है वहीँ नोएडा में भी दुर्गा पूजा विशेष रूप से मनाई जाती है। आज हम आपको नोएडा में दुर्गा पूजा के विशेष पंडालों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहाँ के कुछ बेहद प्रसिद्ध पंडाल हैं जहाँ लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है और साथ ही यहाँ मेले में भी लोग खूब एन्जॉय करते नज़र आते हैं। आइये जानते हैं नोएडा के इन विशेष पंडालों के बारे में।

दुर्गा पूजा पर इस साल नोएडा में ख़ास तैयारियां की जा रही हैं। विशेष तरह के पंडाल सजाये जा रहे हैं और इसके लिए लोग भी काफी एक्साइटेड हैं।

कालीबाड़ी पंडाल 

नोएडा के सेक्टर 26 में स्थित कालीबाड़ी मंदिर काफी प्रसिद्ध पंडाल है यहाँ हर साल दुर्गा पूजा की धूम रहती है ऐसे में यहाँ श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर में दुर्गा पूजा पर बेहद सुन्दर पंडाल सजता है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। वहीँ काली बाड़ी में बेहद भव्य तरह से पंडाल बनाया जाता है। साथ ही यहाँ का पंडाल देखने लोग दूर दूर से आते हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में इस पंडाल की काफी लोकप्रियता है। अगर आप यहाँ पहुंचना चाहते हैं तो आप बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ऑटो द्वारा यहाँ तक पहुंच सकते हैं और माता रानी के दर्शन कर सकते हैं।

जलवायु विहार का दुर्गा पूजा पंडाल

जलवायु विहार में भी काफी खूबसूरत पंडाल लगाए जाते हैं। ऐसे में यहाँ श्रद्धालु भारी संख्या में आते हैं और माता रानी के दर्शन करते हैं। यहाँ भी मेले का आयोजन होता है और साथ ही भरी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन करते हैं।

सेक्टर 62 का दुर्गा पूजा बंगाली कल्चर

नोएडा के सेक्टर 62 में बंगाली कल्चर का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है और यहाँ की दुर्गा पूजा इसी नाम से प्रसिद्ध भी है। लोगों के बीच यहाँ की दुर्गा पूजा का विशेष महत्त्व है लोगों की भारी भीड़ आपको इस पंडाल में देखने को मिल जाएगीे।

Tags:    

Similar News