Noida Famous Restaurant: नोएडा में यहां मिलेगी महाराजा थाली, बस इतने रुपये में एक से बढ़कर एक फूड आइटम खाइए

Noidas Famous Maharaja Thali: अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो जाहिर सी बात है हमेशा नई चीजें ढूंढते होंगे। चलिए आज आपको नोएडा के महाराजा प्लेटर के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-23 09:14 GMT

Noida ki Famous maharaja Thali (Photos - Social Media)

Noidas Famous Maharaja Thali : नोएडा भारत की एक प्रसिद्ध जगह है। खाने पीने के लिए आपको यहां एक से बढ़कर एक स्थान मिल जाएंगे। आज हम आपको एक शानदार रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं। नोएडा भारत की एक ऐसी जगह है जिसे दिल वालों के शहर के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है और इसके अलावा इस शहर को अपने खाने-पीने के लिए भी पहचाना जाता है। यहां के लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन है और आपको कहीं सारे रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल मिल जाएंगे जहां आप एक से बढ़कर एक व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

नोएडा जाने के बाद आपको यहां के कोने-कोने से दिल्ली वाली फीलिंग तो आएगी। लेकिन अगर आप यहां पर एक ही थाली में कई सारे व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप राजा महाराजाओं के जमाने में पहुंच चुके हैं। चलिए आज आपके यहां देख शानदार कैफे के बारे में बताते हैं।

राजाओं वाली फीलिंग

नोएडा में वैसे तो एक से बढ़कर एक कैफे मौजूद है लेकिन अगर आप राजाओं वाली फीलिंग लेना चाहते हैं तो आपके यहां के कैफे जाना चाहिए। यहां पर आपको एक महाराजा प्लेटर यानी की थाली मिलने वाली है जिसमें एक से बढ़कर एक व्यंजन मिलते हैं।

ऐसा है मेन्यू

इस शानदार सी महाराजा थाली के मेन्यू की बात करें तो वह भी बहुत ही शानदार है। सबसे पहले तो आपको यहां अपनी थाली में मिलने वाली है सलाद जो हर खाने के साथ सब से जरूरी चीज है। इसके बाद आपको यहां राजभोग परोसा जाएगा जो एक लड्डू है। मिर्च सॉस के साथ जहां दही के वड़े जैसे आइटम परोसे जाते हैं। शाही पनीर, पाव भाजी, छोले, 3 पीस गोलगप्पे, काजू कतली, ढोकला, नूडल्स, मंचूरियन और ग्रेवी, चावल, शाही डाल मखनी, इडली, नान, भटूरा ये सारी चीजें परोसी जाती है।

Full View

कितना है रेट

ये स्वादिष्ट और ढेर सारे फूड आइटम से भरा हुआ महाराजा प्लेटर 786 रुपए में मिल जाएगा। इसके एक एक फूड आइटम्स का स्वाद लाजवाब होता है।

कहां मिलेगी महाराजा थाली

ये शानदार स्वाद से भरी हुई थाली आपको खसरा 237, हाजीपुर विलेज, सेक्टर 104 नोएडा सेक्टर 127 नोएडा में मिलेगी।

Tags:    

Similar News