Noida Shiv Mandir: नोएडा के इन शिव मंदिरों में मनाएं शिवरात्रि, होगा अद्भुत शांति का एहसास

Noida Shri Voda Mahadev Shiv Mandir: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। इस मौके पर अगर आप भी शिव मंदिर दर्शन करने जाना चाहते हैं तो नोएडा में कुछ खास मंदिर मौजूद है।

Update: 2024-03-01 03:49 GMT

Noida Shiv Mandir (Photos - Social Media)

Noida Famous Shiv Mandir: मार्च का महीना शुरू हो चूका है। शिव के भक्तों को 9 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है। क्यूंकि इस दिन देश भर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्त अपने भगवान की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद मांगेंगे। भक्तों के लिए यह दिन काफी अहम माना जाता है, क्यूंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन पहली बार बाबा महाकाल शिवलिंग के रूप में नज़र आए थे।

महाशिवरात्रि के दिन देश भर के घरों और मंदिरों में सभी शिवलिंग पर जल अर्पित करके भगवान शिव से अपनी मनोकामना व्यक्त करते है। अगर आप इस पावन पर्व के महोत्सव पर देश के उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा में मौजूद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको नोएडा में स्तिथ कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताना चाहते है। जहां आपको अपने जीवन में एक बार अवश्य जाना चाहिए।

वोडा शिव मंदिर, नोएडा

नोएडा का वोडा शिव मंदिर सिर्फ शहर या राज्य ही नहीं बल्कि सारे देश में प्रसिद्ध है। भक्त इस मंदिर को देखने और भगवान शिव के आशीर्वाद लेने दूर-दूर से यहां आते है। यह नोएडा के भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां धार्मिक आयोजन होता है।

भक्तों के द्वारा यह माना जाता है कि इस मंदिर में खुद भगवान कुबेर ने तपस्या की थी। माना जाता है कि यहां भक्तों की धन से जुड़ी हर मनोकामना पूर्ण होती है। हर साल करीब यहां हज़ारों की संख्या में शिवभक्त आते हैं। यह कहा जाता है कि वोडा शिव मंदिर यहां द्वापर और त्रेता काल से ही मौजूद है। इस मंदिर का नाम वोडा शिव मंदिर इसलिए है कि इसका निर्माण माता मंसा के पुत्र भगवान वोडा ने करवाया था।

वोडा शिव मंदिर, नोएडा

नोएडा के बिसरख गांव में एक ऐसा शिव मंदिर:

आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसा अनोखा शिव मंदिर है। जहां भगवान शिव और लंकापति नरेश रावण की एक साथ पूजा होती है। माना जाता है कि इस गॉंव में रावण का जन्म हुआ था। जिसके कारण यहां भगवान शिव और रावण की एक साथ पूजा की जाती है।

इस मंदिर की एक और ख़ास बात यह है कि इस मंदिर में आपको अष्टभुजी शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलता है। देश भर में अष्टभुजी शिवलिंग के दर्शन काफी कम होते है। यही कारण है कि यह मंदिर देश भर में काफी प्रसिद्ध है।

बिसरख गांव शिव मंदिर


Tags:    

Similar News