Place To Visit Near Nashik: एक दिन में एक्सप्लोर करें नासिक के पास मौजूद ये जगहें, अदभुत नजारे कर देंगे हैरान

Place To Visit Near Nashik: नासिक महाराष्ट्र का एक खूबसूरत धार्मिक शहर है। चलिए आज हम आपको इसके आसपास मौजूद कुछ प्रसिद्ध स्थान के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-05-09 13:30 GMT

Place To Visit Near Nashik (Photos - Social Media)

Place To Visit Near Nashik : महाराष्ट्र भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और नासिक यहां का एक प्रसिद्ध शहर है। नासिक को अपने पर्यटक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है और यहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। हर 12 साल में एक बार यहां पर कुंभ में लेकर आयोजन भी किया जाता है जिसमें करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। गोदावरी नदी के तट पर मौजूद दिए शहर बहुत ही खूबसूरत है और यहां पर कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो इसे खास बनाने का काम करते हैं। यहां पर हजारों देश विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक स्थलों की वजह से तो नासिक बहुत प्रसिद्ध है लेकिन अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं। तो आज हम आपको इसके आसपास मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं।

रतनवाड़ी

नासिक के आसपास किसी खूबसूरत जगह घूमने की बात आती है तो रतनवाड़ी का जिक्र जरूर किया जाता है। यह महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास स्थित एक खूबसूरत सा गांव है। यहां पर आपको हरियाली ही हरियाली और पहाड़ देखने को मिलेंगे जो आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आप रतनगढ़ फोर्ट और आर्थर झील देख सकते हैं। जिन लोगों को ट्रैकिंग और कैंपिंग का शौक है उनके लिए यह जगह बेस्ट है।

सापुतारा

आपको लग रहा होगा कि यह महाराष्ट्र की जगह है लेकिन यह शानदार सी जगह गुजरात में मौजूद है। यह नासिक के पास में मौजूद है इसलिए यहां पर कई सारे पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। सापुतारा गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है जो महाराष्ट्र से बहुत करीब पड़ता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करती है।

सापुतारा


सिलवासा

सिलवासा इतनी खूबसूरत जगह है कि इसके बारे में जाने के बाद हर कोई यहां घूमना चाहता है। दमन और दीव में मौजूद यह जगह बहुत ही शानदार है। यह पुर्तगाली संस्कृति से प्रेरित एक शहर है। नासिक की भीड़भाड़ से दूर अगर आप किसी शांत जगह पर छुट्टी बिताना चाहते हैं तो यह बेस्ट है।

सिलवासा


Tags:    

Similar News