Pandit Chaat Bhandar at Naka Hindola: लखनऊ के इस दुकान पर बहुत स्पेशल तरीके से बनती है आलू-टिक्की, आप भी लें स्वाद

Pandit Chaat Bhandar at Naka Hindola: लखनऊ में चाट परोसने वाले तमाम फ़ूड जॉइंट्स है लेकिन आज हम इस आर्टिकल में बात करंगे पंडित चाट भंडार की। यह फ़ूड जॉइंट लखनऊ के नाका हिंडोला में स्थित है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-11-01 07:15 GMT

Pandit Chaat Bhandar at Naka Hindola (Image: Social Media)

Pandit Chaat Bhandar at Naka Hindola: नवाबों का शहर लखनऊ, इतिहास में रूचि रखने वालों के साथ-साथ फूडहॉलिक लोगों के लिए भी एक शानदार के जगह है। जहाँ इस शहर में आपको घूमने के लिए कई जगहें मिल जाएँगी वहीँ इस स्ट्रीट फ़ूड के रूप में बिखरे इस शहर के जायकों काटो कहना ही क्या। शहर के हर कोने में आपको दो-छार ऐसे फ़ूड जॉइंट्स मिल जायेंगे जो अपने आप में बहुत प्रसिद्ध हैं।

यह शहर नॉन-वेज के शौकीनों के लिए अगर तमाम तरह के व्यंजन परोसता है तो वहीँ शाकाहारियों के लिए भी यहाँ जायकों की कमी नहीं है। इस शहर के चाट, आलू-टिक्की, पानी-पूरी, कचौड़ी-सब्जी आदि के तो क्या ही कहने। लखनऊ में चाट परोसने वाले तमाम फ़ूड जॉइंट्स है लेकिन आज हम इस आर्टिकल में बात करंगे पंडित चाट भंडार की। यह फ़ूड जॉइंट लखनऊ के नाका हिंडोला में स्थित है।


क्या है पंडित चाट कॉर्नर की खासियत

पंडित चाट कॉर्नर में आपको आलू-टिक्की कुछ अलग तरह की मिलेगी। यहाँ आलू-टिक्की को गोल कर के नहीं सेंका जाता है। बल्कि आलू को मैश कर के तवा पर उबाल रहे घी में दाल दिया जाता है। एक तरह से उसका चोखा बना कर तवे पर डाला कर उसको सेंका जाता है। सेंकने के बाद उसे दोंगे में निकाल कर उस पर चटनी, दही आदि डाल कर परोसा जाता है। यह फ़ूड जॉइंट लखनऊ का बेहतरीन पापड़ी चाट भी परोसता है। यहाँ की मटर चाट और पानी के बताशे भी लोगों द्वारा बहुत पसंद किये जाते हैं। यहाँ एक स्पेशल डिश होती है वह है धनिया-आलू। उबले हुए आलू को धनिया की चटनी, मिर्च और निम्बू के साथ खाने को दिया जाता है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

पंडित चाट कॉर्नर की एक और खासियत दही-बताशे हैं, जो कुछ तीखा खाने के बाद आपके मुंह को थोड़ा ठंडा भी कर देते हैं। यहाँ के किसी भी आइटम में आपको प्याज लहसुन नहीं मिलेगा इसलिए इस फ़ूड जॉइंट पर लोग नवरात्रि आदमी में भी खाना पसंद करते हैं।


क्या होती है पंडित चाट कॉर्नर पर कीमत

यदि आप पंडित चाट कॉर्नर पर दही वाले बताशों का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको 8 पीस दही बताशों के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे वहीँ यहाँ के पानी बताशे 30 रुपये के 8 पीस होते हैं। वहीँ एक प्लेट आलू-टिक्की और मटर चाट की कीमत 60 रुपये होती है। पंडित चाट कॉर्नर पर मिक्स चाट ₹50 की तो वहीँ धनिया वाले आलू ₹35 में मिलते हैं। पंडित चाट कॉर्नर दोपहर 12.30 से रात के 9.30 बजे तक खुला रहता है। वर्तमान में यह दुकान चंद्रशेखर चला रहे हैं। चंद्रशेखर के पिता जी ने यह दुकान खोली थी। यह दुकान सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है।

Tags:    

Similar News