Places Not To Visit in Summer: मार्च में इन जगहों पर घूमने जाने की न करें गलती, खराब हो जाएगी ट्रिप

Places Not To Visit in Summer: इस मौसम में कई जगहें ऐसी भी होती हैं, जहां गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस मौसम में आपको कई बेस्ट डेस्टिनेशन मिल जाएंगे

Update: 2023-03-15 13:17 GMT
Places Not To Visit in Summer (Photo - Social Media)

Places Not To Visit in Summer: मार्च का महिना खत्म होने के साथ सर्दियों का मौसम भी खत्म हो जाता है, लेकिन इस महिने में ना तो इतनी गर्मी होती है कि आप न झेल सके, और ना ही इतनी सर्दी होती है कि आपको गर्म कपड़े पहनने पड़े। यही कारण है कि लोग इन दिनों टूर पर जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन इस मौसम में कई जगहें ऐसी भी होती हैं, जहां गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस मौसम में आपको कई बेस्ट डेस्टिनेशन मिल जाएंगे, लेकिन इन जगहों पर जाना आपका मजा खराब भी कर सकता है। आप भी अगर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहें हैं तो अपनी लिस्ट में इन जगहों को शामिल करने से बचे।

इन जगहों पर जानें से पहले कर लें विचार

​जैसलमेर- Jaisalmer​

​देश की सुंदर जगहों में से एक जैसलमेर के बारे में कौन नहीं जानता। हालांकि राजस्थान का फैसम शहर जैसलमेर सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। लेकिन शहर की सुंदरता लोगों का अपनी ओर खींच ही लेती है। यहीं कारण है कि हर साल लाखों लोग जैसलमेर का अनुभव लेने के लिए वहां जाते हैं। लेकिन यह समय जैसलमेर में घुमने के लिए सही नहीं है, यदि आप भी यहां घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जान लें कि इन दिनों यहां मई-जून जैसा गर्म मौसम हो जाता है, ऐसे में यहां की आबो हवा से आपका टूर खराब हो सकता है।

​खजुराहो- Khajuraho​

देश में ऐतिहासिक जगहों में गिनी जाने वाली खजुराहों लोगों को बेहद ही पसंद है। लेकिन मार्च के महिनें में यहां गर्मी काफी बढ़ जाती है। यदि आप भी खजुराहो में घूमने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल के लिए इसे बदल दीजिए। यहां घूमने के लिए सबसे सही मौसम सितंबर से फरवरी के बीच माना जाता है। मार्च में अगर आप यहां न ही घूमने जाएं तो बेहतर होगा।

​चेन्नई- Chennai​

पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में से एक है चेन्नई, यह इतनी बेहतरीन जगह है कि यहां न सिर्फ लोगों को सुंदर दृश्य मिलते हैं बल्कि काफी अच्छा अनुभव भी होता है। लेकिन मार्च के महिने से ही यहां तेज गर्मी होना शुरू हो जाती है। इसलिए लोग यहां एक निश्चित समय पर ही घूमने आते हैं। यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से फरवरी के बीच माना जाता है। जब यहां पर्यटकों की भी भारी भीड़ देखी जाती है। मार्च के महीने में इस शहर में जाने से बचें।

​गोवा- Goa​

​गोवा जाना हमारे देश में लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है। फिर चाहे वो युवा हो या कपल हर कोई इस सुंदर शहर में एक बार तो घूमना चाहता ही है। लेकिन गोवा में भी जाने का एक समय होता है। इन दिनों तो यहां आपको मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होगा ऐसे में अगर आप ठंड के मौसम में जाने का फैसला लेते हैं, तो यह आपके लिए बेहद अच्छा फैसला होगा। हालांकि ठंड में भी आपको यहां काफी गर्मी का एहसास होगा।

Tags:    

Similar News