Places Of Mahabharata In India : हस्तिनापुर से लेकर इंद्रप्रस्थ आज भी मौजूद है महाभारत काल के ये स्थान, कुछ जगहों के बदले नाम
महाभारत एक बहुत ही प्राचीन पौराणिक ग्रंथ है जिसमें कई चीजों का उल्लेख मिलता है। आज हम आपको इस काव्य में बताई गई जगह की जानकारी देते हैं।;
Places Of Mahabharata In India (Photos - Social Media)
Places Of Mahabharata In India : महाभारत प्राचीन भारत के दो प्रमुख कवियों में से एक है जिसकी कहानी लोगों के बीच आज भी प्रचलित है। महाभारत अब तक की लिखी गई सबसे लंबी महाकाव्य मानी जाती है जिसमें एक लाख से ज्यादा श्लोक और लंबे गद्य मौजूद है। शास्त्रों की बात करें तो भारत में बहुत सारे स्थान इस महाकाव्य से जुड़े हुए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। आज हम आपको महाभारत के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जिनके रूप और नाम में बदलाव आ चुका है।
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
अंबाला शहर में मौजूद यह जगह महाकाव्य महाभारत युद्ध से सीधे जुड़ी हुई है और यहां पर 18 दिनों तक युद्ध चला था। यह जगह उन वीरों की साक्षी रही है जिन्होंने धर्म के लिए प्राणों की आहुति दे दी। जानकारी के मुताबिक एक बार यहां अनुष्ठान ब्रह्मा जी ने किया था। यहां ब्रह्मा सरोवर नाम का एक तालाब है। सूर्य ग्रहण के दौरान लोग यहां पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं।
Places Of Mahabharata In India
हस्तिनापुर (Hastinapur)
महाभारत में सबसे ज्यादा महत्व अगर किसी जगह को मिला है तो वह हस्तिनापुर है क्योंकि यह कौरवों का राज्य हुआ करता था। महाभारत की कथा हस्तिनापुर के आसपास ही घूमती है। हस्तिनापुर के लिए ही महाभारत का युद्ध हुआ था। यह जगह मेरठ शहर में बसी हुई है और यह गुरु वंश की राजधानी थी। यह भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है।
Places Of Mahabharata In India
इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
यह नई दिल्ली में मौजूद है जो पांडवों की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध था। हस्तिनापुर से निकल जाने के बाद पांडवों ने इस जगह को अपनी राजधानी बना लिया था। जानकारी के मुताबिक पांडवों ने खांडवप्रस्थ को नष्ट कर दिया था जिस पर इंद्रप्रस्थ मौजूद है। बताया जाता है कि तब मौजूद इंद्रप्रस्थ की भूमि ठीक वही थी जहां पर पुराना किला खड़ा हुआ है।
Places Of Mahabharata In India