Uttarakhand Famous Bhimtal: उत्तराखंड की भीमताल में देखें प्राकृतिक नजारे, ऑफबीट डेस्टिनेशन के तौर पर है पहचान

Bhimtal Uttarakhand : उत्तराखंड में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है जहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। चलिए आज हम आपके यहां के ऑफबीट हिल स्टेशन भीमताल के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-08-01 05:13 GMT

Bhimtal Uttarakhand (Photos - Social Media)

Bhimtal Uttarakhand : उत्तराखंड भारत का एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है जहां पर असीम प्राकृतिक सुंदरता का दीदार किया जा सकता है। उत्तराखंड में ऋषिकेश जिम कॉर्बेट जैसे कई शानदार जगह मौजूद है। इनमें से एक जगह नैनीताल है जहां पर भीमताल मौजूद है। भीमताल झील वाला एक छोटा सा शहर है जो का भी डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है। नैनीताल में आपको काफी भीड़ देखने को मिलेगी लेकिन भीमताल में भीड़ काफी कम होती है। इस जगह का नाम महाभारत की भीम के नाम पर रखा गया है। यह जगह नैनीताल से भी ज्यादा पुरानी है। चलिए आज मैं आपको यहां की कुछ प्रसिद्ध जगह के बारे में बताते हैं।

भीमताल झील (Bhimtal Lake)

भीमताल की सबसे खूबसूरत जगह यहां की झील है जो पर्यटकों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती है। यह कुमाऊं में सबसे बड़ी झील है जो नैनीताल से 20 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। आप अपने परिवार या पार्टनर के साथ यहां पर अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।

Bhimtal Lake


विक्टोरिया डैम (Victoria Dam)

भीमताल के एक छोर पर विक्टोरिया बंद मौजूद है। यहां पर सीढ़ीदार फूलों के बगीचे बने हुए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। 17 वीं सदी का भीमेश्वर मंदिर भी यहां पर मौजूद है जो भगवान शिव को समर्पित किया गया है।

Victoria Dam


हिडिंबा पर्वत (Hidimba Mountains)

अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं तो आपको इस पर्वत पर जरूर जाना चाहिए। यह उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक है। यह पर्वत 2 किलोमीटर में फैला हुआ है और टॉप पर पहुंचने के बाद आपको वनखंडी महाराज द्वारा स्थापित किया गया वनखंडी आश्रम देखने को मिलेगा।

Hidimba Mountains


भीमताल द्वीप एक्वेरियम (Bhimtal Island Aquarium)

भीमताल झील के भीतर द्वीप में एक एक्वेरियम मौजूद है। इसे भीमताल झील विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गयाहै। यहां पर दक्षिण अफ्रीका चीन और मेक्सिको की मछलियां है। आप बोर्ड पर देख कर इस प्रदर्शनी का आसानी से देख सकते हैं।

Bhimtal Island Aquarium


Tags:    

Similar News