Best places in Gujarat in winter : सर्दियों में प्लान करें गुजरात की रोड ट्रिप, इन जगहों की करें सैर

Best places in Gujarat in winter : घूमने फिरने की शौकीन सर्दियों के मौसम में भी कहीं जाने की जगह ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको गुजरात की ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको खूब आनंद मिलने वाला है।

Update: 2023-12-07 08:30 GMT

Best places in Gujarat in winter

Best places in Gujarat in winter : अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं जाहिर सी बात है आपने सर्दियों के मौसम में भी किसने किसी जगह की फिर प्लान जरूर कर ली होगी। हर मौसम में घूमने के लिए अलग-अलग जगह हमारे देश में आसानी से मिल जाती है। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। सर्दियों के मौसम में आप चाहे तो गुजरात रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अपनी इस शानदार ट्रिप के दौरान आप गुजरात के किन खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं और यहां पर आपकी सर्दी बहुत ही अच्छी तरह से बीतेगी।

गिर

यह गुजरात की एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर बड़ी संख्या में ठंड के मौसम में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। एशियाई शेरों को देखने के लिए गिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां का गिर नेशनल पार्क 1412 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। आप यहां पर सफारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करते हुए वन्यजीवों को पास से निहार सकते हैं।

कच्छ का रण

कच्छ कारण गुजरात में घूमने के लिए सबसे फेमस जगह में से एक है। जब आप इस रेगिस्तान को देखेंगे तो दूर-दूर तक देखते ही रह जाएंगे और आपको समझ भी नहीं आएगा कि यह आखिरकार खत्म कहां हो रहा है। यहां पर दूर-दूर तक सफेद रेत बिखरी हुई दिखाई देती है। यहां के नजारे इतने अनुपम नजर आते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। अगर हर साल रण महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है जहां आपको स्थानीय संस्कृति परंपरा लोकगीत संगीत और नृत्य देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां प्रसिद्ध गुजराती व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

सापुतारा

गुजरात की एक बहुत ही फेमस जगह है जो सर्दियों में घूमने के हिसाब से बहुत सुंदर है। अगर आप ताजी हवा का आनंद लेना चाहते हैं तो सर्दियों में कुछ गर्म कपड़ों के साथ इस हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां पर आपको दूर-दूर तक पहले जंगल और कई तालाब का दीदार करने को मिलेगा। यहां के शानदार गांव, बोट क्लब, ट्राइबल म्यूजियम और केबल कार जैसी चीजों का आनंद लेना बिल्कुल ना भूलें।

द्वारका

अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाना चाहते हैं तो द्वारका जाना बिल्कुल सही रहने वाला है। गुजरात में बसी इस जगह का श्री कृष्ण से गहरा संबंध है। हिंदू समुदाय में यह जगह बहुत विशेष मानी जाती है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस शहर को भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यहां बसे मंदिर के अलावा आप कई चीजों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा आपके यहां पर कछुए, स्टार फिश, ऑक्टोपस जैसे समुद्री जीव भी देखने को मिलेंगे।

लक्ष्मी विलास पैलेस

अगर आप किसी खूबसूरत जगह का दीदार करना चाहते हैं तो लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात की बहुत ही रिहायशी जगह है। महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने इस जगह को तैयार किया था जो दुनिया का सबसे बड़ा घर कहलाता है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। इसका आर्किटेक्चर इतना शानदार है कि किसी का भी दिल जीत सकता है। यहां पर आपको रॉयल अंदाज को महसूस करने का मौका मिलेगा। वडोदरा की रॉयल फैमिली आज भी यहां पर रहती है और कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए खोला गया है।

Tags:    

Similar News