Rishikesh Free Stay: ऋषिकेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, यहां फ्री में मिलेगा कमरा

Rishikesh Free Stay: ऋषिकेश पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है और यहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के गीता भवन के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-05-08 03:45 GMT

Rishikesh Free Stay (Photos - Social Media)

Rishikesh Free Stay : उत्तराखंड का ऋषिकेश शानदार जगह है, जिसे योग नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर एक गीता भवन मौजूद है जो काफी मशहूर है। 1944 में स्थापित किए गए गीता भवन को यहां होने वाले प्रवचन, सत्संग और धार्मिक कार्यों के लिए पहचाना जाता है। जो भी पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं वह गीता भवन के दर्शन करना बिल्कुल भी नहीं भूलते। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आने वाले लोग फ्री में यहां रुक सकते हैं।

स्वर्गाश्रम कहलाता है गीता भवन

गीता भवन स्वर्ग आश्रम के तौर पर पहचाना जाता है और इसकी स्थापना आजादी से पहले 1944 में की गई थी। इस भवन में 1000 कमरे मौजूद है जो पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं और यहां फ्री में रुका जा सकता है। यहां पर पर्यटक उनके दिए अलग-अलग भोजनालय भी बने हुए हैं। जहां पर₹50 में देसी घी में बना हुआ शुद्ध भोजन मिलता है।

Geeta Bhawan Rishikesh


ऐसा है शेड्यूल

इस आश्रम में सुबह 5:00 बजे आरती की जाती है। उसके बाद 8:30 बजे से 10:30 बजे तक धर्माचार्य के प्रवचन सुनाए जाते हैं। दोपहर 2:00 से 3:00 तक रामायण का पाठ होता है और तीन से चार बजे तक प्रवचन सुनाए जाते हैं। 5:00 से 6:30 तक गंगा तट पर महिमिसूत्र का पाठ होता है। उसके बाद 8:00 से 9:00 बजे तक प्रवचन रखे जाते हैं।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

यहां पर रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है जिसके लिए आईडी प्रूफ लगता है। आईडी प्रूफ देते ही तुरंत रजिस्ट्रेशन हो जाता है। जो लोग अकेले आते हैं उनके रुकने की व्यवस्थाएं हॉल में की जाती है।

Geeta Bhawan Rishikesh


इन नंबरों पर करें संपर्क

गीता भवन का संपर्क नंबर 0135-2430122, 0135-2432792 है। गीता भवन का पता- गीता भवन, गंगापार, पीओ- स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश (249304)

Tags:    

Similar News