Prayagraj Famous Food: प्रयागराज में यहां खाएं स्वादिष्ट सब्जी कचौड़ी, यहां जानें 5 बेस्ट जगह

Prayagraj Famous Kachori Shop: प्रयागराज भारत का प्रसिद्ध शहर है। इसे धार्मिक नगरी के तौर पर पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ प्रसिद्ध सब्जी कचौड़ी की दुकान के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-07-03 12:27 GMT

Prayagraj Famous Puri Sabzi (Photos - Social Media)

Prayagraj Famous Puri Sabzi : प्रयागराज, जिसे प्रयाग या तीर्थराज प्रयाग या इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख शहर है। यह हिन्दू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली और उत्तरी भारत की भौगोलिक रूप से भी प्रमुख, गंगा और यमुना नदियों के मिलन स्थल पर बसा नगर है। यह प्रयागराज ज़िले का मुख्यालय है और हिन्दूओं का एक मुख्य तीर्थस्थल है। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है।

क्यों प्रसिद्ध है प्रयागराज 

हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। प्रयाग सोम, वरूण तथा प्रजापति की जन्मस्थली है।


ये चीजें है मशहूर 

इलाहाबाद संग्रहालय इलाहाबाद संग्रहालय सिविल लाइन्स क्षेत्र के हरे-भरे कम्पनी बाग के नाम से प्रसिद्ध चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्थित है।नवीन यमुना सेतु नवीन यमुना सेतु प्रयागराज की उपलब्धियों में से एक हैं। खुसरो बाग़, कुंभ मेला और संगम,

आनंद भवन, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, चंद्रशेखर आजाद पार्क जैसी जगह फेमस है। इसके अलावा प्रयागराज अपनी बेहतरीन गाने पीने के लिए भी पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के पांच प्रसिद्ध सब्जी कचौड़ी स्पॉट के बारे में बताते हैं।

सुलाखी नाथ श्रीनाथ एंड सन (Sulakhi Nath Srinath And Son)

प्रयागराज के बहादुरगंज में मौजूद इस दुकान पर इलाहाबादी दम आलू कोफ्ते की सब्जी, आलू बैंगन या आलू कद्दू की सब्जी और रायता। यहां की एक प्लेट कचौड़ी सब्जी का प्राइस डेढ़ सौ रुपए है।

नेतराम मूलचंद एंड सन (Netram Moolchand And Son)

प्रयागराज के कटरा में मौजूद इस दुकान पर यहां पर ₹100 की प्लेट में आपको देसी घी की चार पुड़िया, दम आलू, कद्दू छोले, आलू परवल, रायता और चटनी मिल जाएगी।


बद्री की कचौड़ी (Badri Kachori)

यह दुकान प्रयागराज के बताशा चौक में मौजूद है। यहां ₹40 में चार कचौड़ी, दम आलू, मटर पनीर आलू की सब्जी और रायता मिल जाएगा।

राजू कचौड़ी (Raju Kachori)

बैंक रोड पर मौजूद यह दुकान काफी प्रसिद्ध है। यहां पर ₹30 में 6 को चौड़ी, दो सब्जी और रायता मिल जाएगा। 

Tags:    

Similar News