Prayagraj Famous Beach: संगम नगरी से सिर्फ 50 किलोमीटर दूरी पर ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

Prayagraj Famous Ganga Beach: संगम नगरी में आपको मंदिर के अलावा एक बहुत ही खूबसूरत जगह की जानकारी पिकनिक मनाने के लिए लेकर आए है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-07 10:37 GMT

Prayagraj Famous Place (Pic Credit Social Media)

Prayagraj Famous Weekend Gateaway: उत्तर प्रदेश को कुछ लोग मंदिर और घाटों से ही जानते है। लेकिन अपने उत्तर प्रदेश में कई खूबसूरत प्रकृतिक नजारें दिखाने वाले पिकनिक स्पॉट भी है। क्या आपको पता है हमारे संगम नगरी में एक झील जैसी भी खूबसूरत जगह है। हम आपके लिए प्रयागराज से 50 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश में पिकनिक मनाने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह की जानकारी लेकर आए है। जहां आपको मानसून के समय में अवश्य जाना चाहिए।

कैसा है ये जगह?

यह जगह प्रयागराज से 45 किलोमीटर दूरी पर है। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ देखने को मिलेंगे। हालांकि यह पहाड़ बहुत ऊंचे नहीं है। लेकिन यहां पर नजारा आपको बहुत ही पसंद आने वाला है। यहां पर एक पहाड़ी पर प्राचीन मंदिर भी है। इस मंदिर पर चढ़ने के लिए आपको पथरीली सीड़ियां वो भी 10 , 50 का संख्या में नहीं बल्कि सैकड़ों में चढ़नी पड़ती है। यह जगह स्थानीय लोगों के लिए परफेक्ट वीकेंड गेटअवे है।

कहां है ये जगह

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से 45 किलोंमीटर दूर एक जगह है घोघर। जहां पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांधो में से बाघला बांध है, जो बारा प्रयागराज में है। इस बांध के पास घूमने और देखने लायक कई खूबसूरत जगहें है। यह जगह अपने आप मे पिकनिक के लिए एक बेहतरीन जगह है।

ऐसे कर सकते है इंजॉय

बाघला डैम में प्रकृति सुंदरता के बीच करने के लिए आपके पास कई चीजें है। आप यहा पर खूबसूरत सूर्यास्त देख सकत है। साथ ही यहीं पर दूर दूर तक शानदार खुला नजारा होने के साथ आप यहां पर कई तरह के खेल , खेल सकते है। इसके उपरांत यहां पर आने वाले आगंतुकों के लिए नाव की सवारी भी मनोरंजन का एक अनोखा तरीका बन जाता है। साथ ही बांध में मछली भी पकड़ सकते है। यह जगह मानसून मे घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। मानसून के दौरान यहां पर आप प्रकृति को और भी अच्छे से अनुभव कर सकते है।

Tags:    

Similar News