Famous Street Food: प्रयागराज में खाने का ये कॉम्बिनेशन कर देगा हैरान, जलेबी के साथ दम आलू खाया है कभी?

Prayagraj Famous Street Food: जलेबी तो आपने बहुत खाई होगी, यहां पर हम आपको जलेबी के एक यूनिक कॉम्बिनेशन के बारे में बताने जा रहे है, जो मथुरा के अलावा आपको प्रयागराज में खाने को मिलेगा..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-11 03:30 GMT

Prayagraj Famous Jalebi Dam aalu Details: प्रयागराज में आपको एक से एक खाने के आइटम मिलते है। चाट पकौड़ी से लेकर समोसे कचौड़ी तक यहां पर आपको सिर्फ स्वाद नहीं पारंपरिक स्वाद परोसा जाता है। जो वर्षों से संभालकर आज भी लोगों के बीच वहीं प्यार और अनेपन से सर्व किया जाता है। यहां पर हम आपको प्रयागराज में मिलने वाले बड़े ही अनोखे खाने के कांबिनेशन के बारे में बताने जा रहे है। प्रयागराज में एक जगह बहुत ही स्वादिष्ट जलेबी मिलती है। यहां पर जलेबी आपको सादी या फिर दही से नहीं बल्कि दमआलू के साथ सर्व की जाती है। यह कांबिनेशन जितना यूनिक है, उतना ही ज्यादा चटाकेदार भी। चलिए जानते है कि आखिर कहा मिलता है यह यूनिक खाने के कांबिनेशन...

यहां पर जरूर करिए ट्राई

प्रयागराज में आपको मिठी जलेबी चटपटे दमआलू के साथ परोसी जाती है। यदि आपको भी इस स्वाद का आनंद लेना है तो पहुंच जाइए दारागंजके इस दुकान पर यहां पर आपको साफ – सफाई से बनी ये स्वादिष्ट जलेबी खाने को मिलेगा। यदि आप स्वाद को लेकर सोच रहे है कि ये कैसा लगेगा, तो इतना जान लीजिए यह स्वाद जितनी भी तिगड़म वाले एक्सपेरिमेंट किए जाते है, उनसे लाख गुना स्वादिष्ट लगता है। मीठी जलेबी में दमआलू का स्वाद उसके स्वाद को और बढ़ाता है।



 कीमत और दुकान का नाम

दुकान का नाम – आनंद जलेबी के नाम से मशहूर है।

पता- दारागंज सब्जीमंडी, दुर्गा जी के मंदिर के पास प्रयागराज

यहां पर आपको जलेबी 200 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बेची जाती है। वहीं द्मआलू 10 रूपए में पर्याप्त मिल जाएगा। आप घर ले जाकर भी आराम से जलेबी खा सकते है। यहां पर एकदम साफ सफाई के साथ जलेबी और सभी चीजे बनाई जाती है। जो आकर्षण का केंद्र है। जिससे यहां पर कई लोग वो भी दूर – दूर से जलेबी खाने आते है। आप भी प्रयागराज जाए तो यहां पर जलेबी का अलग कांबिनेशन खाना बिल्कुल भी मिस न करें।




Tags:    

Similar News