Prayagraj Street Food: कोरियन चीज बन खाने का प्रयागराज में उठाए लुत्फ

Prayagraj Famous Street Food: कोरियन चीज़ बन प्रयागराज के बाजार में एक नया फूड आइटम है जो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-17 09:17 GMT

Korean Cheese Bun (Pic Credit-Social Media)

Prayagraj Famous Street Food: हम कई तरह के स्ट्रीट फूड अपने प्रदेश अपने गली में मोहल्ले में देखते है। जिसमे छोले पापड़ी, छोला समोसा चाट, आलू चाट, फुल्की, टमाटर चाट जैसे आइटम आम है। आजकल चाइनीज स्ट्रीट फूड का विकल्प भी बढ़ता जा रहा है। जिसमे आपको मोमोज, मंचूरियन, स्प्रिंग रोल, नूडल्स प्रसिद्ध है। जो आपको हर 10 में से 3 दुकान पर खाने को मिल जाता हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आपके स्वाद को बढ़ाने और उसमें वैरायटी लाने के लिए कुछ खास ऑप्शन लेकर आए है। जिसमे कोरियन चीज फूड नया है।

प्रयागराज में कोरियन स्ट्रीट फूड (Korean Street Food)

चलिए जानते है प्रयागराज के इस नए और खास कोरियन स्ट्रीट फूड के बारे में, प्रयागराज की गली में आपको कोरियन चीज बन भी खाने को मिल सकता है। यह चीज बन किसी पिज्जा से कम नहीं हैं। जिसमे चीज की फीलिंग आपको दोबारा खाने के लिए यहां ले आएगी। चीज़ और क्रीम का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा।



नाम: कोर यम (Kore Yam)

पता: सिविल लाइन बिग बाज़ार, प्रयागराज 

कीमत: 60/- रूपए

दूसरे स्ट्रीट फूड आइटम जैसे ये भी आपको 50 से 60/- रुपए में मिल जाता है।



चीज बन ऐसे बनता है

यह कोरियन बन बाजार में नया फूड आइटम के तौर पर पसन्द किया जा रहा है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके अंदर खूब सारी चीज को फीलिंग को जाती है। जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसमें कॉर्न, कैरट, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, ओरेगेनो, चिल्ली फ्लेक्स मिलाकर बनाया जाता है। फिर इस मिक्सर को बन के बीच में दोनो तरफ से उसमे जगह बनाकर भरा जाता है। बन को बनाने के बाद उसपर आंच देकर उसे पकाया जाता है। जिससे बन थोड़ा ब्राउन और चीज भी मेल्टेड और लाइट येलो कलर होकर पकने लगता है। इससे चीज और बन में थोड़ा क्रिस्पी पन आ जाता है। फिर इसे सॉस के साथ सर्व किया जाता है। जो खाने में चीजी और क्रीमी होता है। 




Tags:    

Similar News