Prayagraj Top 7 Places: प्रयागराज में मौजूद है 7 खूबसूरत जगह, हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Prayagraj Top 7 Famous Places: उत्तर प्रदेश में कई पर्यटक स्थल मौजूद है जिनमें से एक प्रयागराज भी है। अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आज हम आपके यहां के कुछ खास स्थान की जानकारी देते हैं।

Update: 2023-12-19 10:13 GMT

Places To Visit In Prayagraj

Places To Visit In Prayagra: प्रयागराज एक खूबसूरत शहर है जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से पहचाना जाता था। यह जगह उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित है जो बहुत ही खूबसूरत और मनोरम है। यहां पर हिंदुओं के अनगिनत मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद है जहां पर बड़ी संख्या में घूमने फिरने के लिए लोग पहुंचते हैं। यहां पर तीन नदियों गंगा, जमुना और सरस्वती का मिलन भी होता है और यह शहर कई मायने में बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज आपको इलाहाबाद की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको जरूर घूमना चाहिए।

त्रिवेणी संगम

गंगा, जमुना, सरस्वती नदी का मिलन जहां पर होता है उसे जगह को त्रिवेणी संगम के नाम से पहचाना जाता है। संगम स्थल होने के चलते यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में लोग यहां अपने आस्था लेकर पहुंचते हैं। हर 12 साल में यहां पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है जो देखने में अद्भुत और अविश्वसनीय होता है। जहां पर इन नदियों का संगम होता है वहां पर बड़ी संख्या में लोग डुबकी लगाते हैं और ऐसा कहा जाता है कि यहां डुबकी लगाने से सातों जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। जब आप यहां पर बोटिंग करेंगे तो आपको तीनों नदियों का पानी अलग-अलग दिखाई देगा।

आनंद भवन

ये इलाहाबाद का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह एक ऐतिहासिक संग्रहालय है जहां पर जवाहर तारामंडल भी मौजूद है। मोतीलाल नेहरू ने इस भवन को सजाने के लिए कुछ यूरोपीय फर्नीचर और चीनी सामान मंगवाए थे। जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी ने इस सरकार को दान में दे दिया था उसके बाद से इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की ही है।

खुसरोबाग

इलाहाबाद में मौजूद खुसरो बाग भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको प्राचीन संरचना और मुगल वास्तुकला देखने को मिलेगी। बलुआ पत्थरों से तैयार किए गए यहां के मकबरे बहुत ही शानदार है और आप जब यहां जाएंगे तो यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। यहां पर एक बाग भी है जो अमरूद के पेड़ों और गुलाब के फूलों से सजा हुआ है।

प्रयागराज का किला

1583 में निर्मित किया गया यह किला वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। यह आपको इलाहाबाद के समृद्ध इतिहास की याद दिलाएगा। बता दें मुगल सम्राट अकबर इलाहाबाद की खूबसूरती से काफी प्रभावित हुए थे। यही वजह रही कि उन्होंने यहां पर एक भव्य किले का निर्माण करने के बारे में सोचा। किले के कुछ हिस्से में शिलालेख और मुगल वास्तुकला के नमूने देखे जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News