Premanand MaharaJ Ashram: कहाँ है प्रेमानंद जी महाराज का आश्रम, ये है पूरा पता, जानिए कितने बजे तक है मिलने का समय

Premanand MaharaJ Ashram: वृन्दावन के महाराज प्रेमानंद जी से अगर आप भी मिलना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनके मिलने का तरीका और उनका पूरा पता।

Update: 2024-09-11 01:15 GMT

Premanand Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके कई वीडियोस और रील्स पोलुलर होते रहते हैं। देश की बड़ी बड़ी हस्तियां उनके दर्शन के लिए वृन्दावन पहुंचतीं हैं। वहीँ अगर आप भी प्रेमानंद जी से मिलना चाहते हैं या उनके दर्शन पाना चाहते हैं तो आपको आज हम उनसे मिलने के नियम और समय सब कुछ विस्तार से बताएंगें।

ऐसे मिल सकते हैं आप प्रेमानंद जी महाराज से

यूँ तो प्रेमानंद जी महाराज से पहले लोग तब मिल लेते थे जब वो वृंदावन के श्री राधाकेली कुंज के पास रात करीब 2:30 बजे परिक्रमा करने निकलते थे लेकिन बीच में उनका स्वास्थ बिगड़ने की वजह से उन्होंने परिक्रमा पर जाना सीमित कर दिया। वहीँ प्रेमानंद जी अब अपने आश्रम में ही भक्तों को मिलते हैं। आइये जानते हैं कि महाराज जी का आश्रम कहाँ हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जाने के लिए आपको वृंदावन जाना होगा यहाँ उनका आश्रम मौजूद है जो इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्ति वेदनता हॉस्पिटल के ठीक सामने है। महाराज जी से मिलने उनके आश्रम में प्रतिदिन हज़ारों श्रद्धालू आते हैं वहीँ आपको बता दें कि वो अपने आवास से राधाकेली आश्रम तक पद यात्रा करते हुए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी की दोनों किडनियां आज से 14 वर्ष पहले ही ख़राब हो चुकीं थीं। जिसके बाद से वो अपने स्वस्थ पर ध्यान देते हुए कूद को फिट रखने करते आ रहे हैं।

प्रेमानंद जी महाराज को सालों पहले डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी किडनी एक कृष्ण है और एक राधा और वो उनको खुद से दूर नहीं करना चाहते। साथ ही वो ये भी नहीं चाहते कि वो किसी और को तकलीफ देकर उसकी किडनी स्वयं उपयोग करें।

प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए लेना होगा आपको टोकन

अगर आप वृन्दावन में हैं या वहां जाने की इच्छा रखते हैं तो आपको प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए दो दिन का समय लगेगा। क्योंकि इसके लिए पहले आपको टोकन लेना पड़ेगा। आश्रम से मिलगा। यहाँ सुबह 9:30 बजे से महज जी के कई शिष्य टोकन देते हैं इसके बाद आप अगले दिन महाराज के दर्शन कर सकते हैं।

देना होगा अपना पहचान पत्र

जब आप प्रेमानन्द जी से मिलने जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसे में आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड भी ले जाना होगा। जिसके बिना आपको टोकन लेने में समस्या हो सकती है।

प्रेमानंद जी महाराज से अकेले भी मिल सकते हैं आप

अगर आप प्रेमानंद जी महाराज से अकेले में मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले तो टोकन लेना होगा उसके बाद आप महाराज जी के दर्शन के लिए सुबह 6:30 बजे पहुंच सकते हैं। जिसके बाद आप करीब एक घंटे यानि 6:30 बजे से 7:30 बजे तक महाराज जी से बात कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News