Famous Litti Chokha: रायपुर में यहां खाइए लिट्टी चोखा, बिहार से जरा अलग है बनाने का तरीका

Raipur Famous Litti Chokha: बिहार का लिट्टी चोखा बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हैं लेकिन आपने कभी रायपुर में इस डिश का स्वाद लिया है?

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-17 04:42 GMT

Raipur Famous Litti Chokha (Pic Credit-Social Media)

Famous Litti Chokha details: बिहार का लिट्टी चोखा बहुत ही ज्यादा प्रसिद्द है। लिट्टी चोखा को बिहार से ही पूरे देश भर में जाना जाता हैं। यहां पर लिट्टी चोखा बनाने का तरीका थोड़ा अलग रहता है। यहां पर आपको लिट्टी चोखा देसी चूल्हे पर बनाए हुए मिलते है। यहां पर बैंगन और आलू को गोहरी के आंच पर रखकर बनाया जाता है। उसपर बैंगन टमाटर आलू को बढ़िया से सेक कर उसका चोखा बनाया जाता है। साथ ही लिट्टी को भी ऐसे ही गोहरी के आंच पर सेका जाता है। फिर देसी घी में डुबोकर खाया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में लिट्टी चोखा बनाने का तरीका थोड़ा अलग है, जो स्वादिष्ट भी है, चलिए जानते हैं रायपुर के स्पेशल लिट्टी चोखा के बारे में..

ऐसे बनता है रायपुर में लिट्टी चोखा

देसी घी तवा पर डालकर उसमे बैंगन टमाटर आलू को फ्राई किया जाता है। काटकर उसे घी में डालकर फ्राई करते है। दोनों तरफ से सेंक कर उसे बाहर निकाला जाता है। फिर भंगोने में डालकर उसमे चाट मसाला डालकर नमक डालकर घर का बना मसाला, लाल मिर्च, सरसो का कच्चा तेल और नींबू डालकर इसे मिक्स किया जाता है। कड़छी के साथ लगातार मिक्स करके चोखा तैयार किया जाता है। उसके बाद आटे की लोइयां बनाकर उनमें सत्तू मसाले की फीलिंग की जाती है। फिर इसे कोयले की अंगीठी पर कुछ देर पलट - पलट कर सेका जाता है। फिर अच्छी तरह सेकने के बाद उसे देसी घी में डुबोकर 2 मिनट रखा जाता है। उसके बाद इसे परोसा जाता है।

कीमत: 70 रूपए/-

लोकेशन: मरीन ड्राइव के सामने, रायपुर , छत्तीसगढ़ 



ऐसे करते है सर्व 

देसी घी में डूबी हुई लिट्टी को थाली में सजाकर आलू के चोखे और बैंगन के चोखे के साथ सर्व किया जाता है। फिर उसने हरी धनिया मिर्ची वाली चटनी, उसमे साथ टमाटर की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। उसे अलग से प्याज और मिर्ची वाले सलाद के साथ सर्व किया जाता है। आपने बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा की तारीफ बहुत सुनी होगी लेकिन एक बार यहां पर भी लिट्टी चोखा का स्वाद लेने जरूर आइए। इससे आपको लिट्टी चोखा के नए स्वाद का पता लगता है।



Tags:    

Similar News