Rajasthan Famous Temple: राजस्थान का अलौकिक शिव मंदिर, महाभारत काल से है स्थापित

Rajasthan Famous Shiv Mandir: पर हम आपको राजस्थान के जयपुर जिले में विराटनगर में बना हुआ, भगवान शिव का एक अलौकिक मंदिर है, उसके बारे में बताने जा रहे है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-05-16 18:34 IST

Rajasthan Famous Temple (Pic Credit-Social Media)

Famous Shiv Mandir in Rajasthan Details: राजस्थान राज्य में भारत का विस्तृत इतिहास समाहित है। यहां पर खाटू श्याम जी गोविन्द मंदिर के अलावा भगवान शिव की भी महिमा देखने को मिलती है। आपको यहां पर शिव जी के कई मंदिर देखन को मिल जाएं। लेकिन यहां पर हम आपको राजस्थान के जयपुर जिले में विराटनगर में बना हुआ, भगवान शिव का एक अलौकिक मंदिर है, उसके बारे में बताने जा रहे है। यह मंदिर गुफाओं में बनी हुई है। कहा जाता ये गुफ़ाए महाभारत काल में पांडव ने अज्ञातवास के दौरान बनायीं थी। गुफा के उपरी छोर पर हनुमान जी का मंदिर है। जो भव्य है, गुफा के अंदर कई दूसरे देवी देवता की प्रतिमा भी स्थित है।

विराटनगर का पौराणिक महत्व

आज हम राजस्थान के विराटनगर के बारे में बात करने जा रह है। जिसे पहले बैरठ के नाम से जाना जाता था। जो प्राचीन समय में मत्स्य प्रदेश की राजधानी हुआ करती थी। यह जगह कई घटनाओं की साक्षी बनने से ऐतिहासिक मानी जाती है। महाभारत के अनुसार पांडवों अज्ञातवास के दौरान मत्स्य नरेश विराट के सानिध्य में उनके राज्य में रह रहे थे।



लोकेशन: विराटनगर, जयपुर, राजस्थान 

अलवर से 30 किलोमीटर और जयपुर से यह जगह 60 किलोमीटर दूर है।

कैसे पहुंचे यहां?

फ्लाइट द्वारा: जयपुर एयरपोर्ट से 100 किलोमीटर दूर है।

रेल द्वारा: अलवर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है।

रोड द्वारा: अलवर दिल्ली हाइवे से जुड़ा हुआ है।

यहां आने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च जब मौसम कुछ ठंडा होता है तो।



भीम की डूंगरी 

यह एक बड़ी गुफा है, जो विराट नगर में स्थित है। यह अपने से जुड़ी पौराणिक कथाओं के कारण प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि, कौरवों से सब कुछ खोने के बाद, पांडवों को 12 साल के लिए वनवास और अतिरिक्त एक साल के लिए गुप्त निर्वासन में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 13वें वर्ष (अज्ञातवास) के दौरान, पांडव राजा विराट के राज्य विराट नगर में भेष बदल कर छिपे रहे। पाँच भाइयों में सबसे शक्तिशाली भीम ने इस गुफा में रहना चुना और इसलिए इसका नाम भीम की डूंगरी रखा गया। इस जगह से आपको पूरे विराटनगर का संपूर्ण दर्शन कारण को मिलता हैं।



मंदिर के अंदर भव्य शिवलिंग

 यहां पर पहाड़ी में एक बड़ी गुफा है। इस गुफा में भगवान शिव की बहुत ही अद्भुत प्रतिमा है। जहां भगवान शिव, शिवलिंग के रूप में है, यह शिवलिंग भव्य है क्योंकि इसपर भगवान के 12 मुखाकृति बने हुए है। पास में एक नंदी की भी प्रतिमा स्थित है। यहां पर भगवान की शिवलिंग और नंदी दोनों काले रंग के पत्थर से बनी हुई है। गुफा के अंदर बने इस मंदिर में दूसरे देवी देवता जैसे माता रानी और कई भगवान की प्रतिमा है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में गुफा के शिखर पर एक मंदिर है कोई कहता है यह भीम को समर्पित मंदिर है तो कोई कहता है कि यह भगवान हनुमान की मूर्ति है, जहां वह मानव रूप में पूजे जाते है।



Tags:    

Similar News