Ranchi Ka Best Mutton: इस मटन की खुशबू महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुँचती है, जानिए इसकी खासियत

Ranchi Ka Best Mutton Curry: अगर आप भी मटन खाने के शौक़ीन हैं तो आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में कमाल का मटन बनता है जिसकी खुशबू उनके घर तक भी जाती है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2023-09-22 02:30 GMT

Mutton Atthey in Ranchi (Image Credit-Social Media)

Ranchi Ka Best Mutton Curry: अगर आप भी मटन खाने के शौक़ीन हैं तो आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में कमाल का मटन बनता है जिसकी खुशबू उनके घर तक भी जाती है।साथ ही इस मटन में पड़ने वाले मसाले आपको भी इनकी खुशबू का एहसास करा देंगे। ये पूरी तरह शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है। आइये जानते हैं आखिर और क्या क्या खासियत है इस मटन की जो आपके मुँह में पानी लाने के लिए काफी है।

इस मटन की खुशबू महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुँचती है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लाखों दिलों की धड़कन महेंद्र सिंह धोनी के शहर में और उनके घर के बेहद करीब एक ऐसी जगह है जहाँ का मटन अगर आपने खा लिया तो आप भी इसके दीवाने हो जायेंगे। इसके बाद आप भले ही धोनी के घर की तरफ उन्हें देखने जाएं या न जाएं लेकिन इस मटन का स्वाद चखने तो ज़रूर जायेंगे। इसकी शुद्ध देसी घी में पकाया जाता है। जिसमे कई तरह के मसालों का फ्लेवर आपको अपनी ओर खींच लेगा। इस मटन को कोयले की आंच पर धीरे धीरे भूना जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज़्यादा बेहतरीन हो जाता है। बिना गैस के इसे भट्टी पर ही पकाया जाता है। जिससे इसमें एक तरह की सौंधी खुशबू आने लगती है। इसके बाद इसमें मटन के पीस डालकर इन्हे अच्छे से भूना जाता है। इसमें आपको चुस्ता भी मिल जायेगा जो बिहार और झारखण्ड में काफी पसंद किया जाता है।

मटन को आधे से पौने घंटे तक फ्राई किया जाता है। ये मटन आपको रांची के हरमू चौक पर है। जो महेंद्र सिंह धोनी के घर से कुछ ही दूर पर है। यही पर है माँ भोजनालय रेस्टोरेंट जहाँ आपको ये स्वादिष्ट मटन खाने को मिल जायेगा। इस रेस्टोरेंट की शुरुआत लगभग 6 महीने हुई थी तबसे यहाँ लोग काफी मात्रा में आते हैं और इस मटन को बड़े चाव से खाते हैं। इस रेस्टोरेंट में आपको वेज, नॉन वेज दोनों मिल जायेगा साथ ही यहाँ साउथ इंडियन खाना भी आपको मिल जायेगा। आपको यहाँ पनीर की भी कई वैराइटी मिल जाएगी और नॉन वेज में अंडा मछली चिकन मटन सब उपलब्ध है। लेकिन यहाँ का प्रसिद्ध भोजन अट्टे है जो कि मटन की पॉपुलर डिश है। जिसकी खुशबू से आस पास हर किसी को पता चल जाता है कि मटन अट्टे बन रहा है।

Full View

तो अगर आप भी रांची में रहते हैं या यहाँ आये हैं तो एक बार आपको यहाँ इस डिश को ज़रूर ट्राय करना चाहिए।  

Tags:    

Similar News