Haunted Place Sanjay Van: दिल्ली की सबसे डरावनी जगह, संजय वन जाने से पहले जान लीजे इस भूतिया जगह के बारे में

Haunted Place Sanjay Van New Delhi: नई दिल्ली में संजय वन नाम की प्रेतवाधित जगह से जुड़ी तमाम कहानियां हैं। अगर आप इस वन के रहस्य के बारे में नहीं जानते हैं तो वैसे तो ये जंगल आपको बहुत ही हरा-भरा दिखाई देगा। हर तरफ से पक्षियों के चहचहाने की आवाजें सुनाई देंगी।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2023-01-14 07:33 IST

संजय वन (फोटो- सोशल मीडिया)

Haunted Place Sanjay Van New Delhi: क्या आपने पहले कभी नई दिल्ली के संजय वन के बारे में सुना है। हम ये इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि संजय वन को अगर आप घूमने की जगह समझ रहे हों, तो ध्यान दीजेगा, क्योंकि ये संजय वन एक भूतिया जगह है। इस वन में एक श्मशान घाट भी है। लोग इस वन को भूत-प्रेत वाली जगह बोलते हैं। 10 किलोमीटर तक फैले संजय वन में चाहे सुबह का समय हो या फिर आधी रात, किसी की भी जाने की हिम्मत नहीं होती है। इस वन के बारे में कई लोगों ने बताया कि यहां पर सफेद साड़ी पहने हुए एक महिला अचानक दिखाई देती है फिर एकदम से गायब हो जाती है। 

(Image Credit- Social Media)

नई दिल्ली की इस प्रेतवाधित जगह से जुड़ी तमाम कहानियां हैं। अगर आप इस वन के रहस्य के बारे में नहीं जानते हैं तो वैसे तो ये जंगल आपको बहुत ही हरा-भरा दिखाई देगा। हर तरफ से पक्षियों के चहचहाने की आवाजें सुनाई देंगी। साथ ही इस जंगल में बीच-बीच में आपको बहुत सारी जगहों ऐसी मिलेंगी, जहां पर आप रूक कर आराम कर सकते हैं। 

दिल्ली में भूतिया जंगल

(Image Credit- Social Media)

क्योंकि वैसे तो इस जंगल में जल्दी कोई आता नहीं हैं, पर जंगल को देखकर ऐसा लगता है कि आराम वाली जगह पर थोड़ी देर पहले ही कोई बैठकर गया है। आइए आपको राजधानी के संजय वन जोकि एक भूतिया जगह है, के बारे में बताते हैं।

शहर का ये जंगल 10 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस जंगल में सूफी संतों की कई कब्रें और मजार हैं। यहां पर किला राय पिथौरा की टूटी प्राचीर भी है। अक्सर इस जंगल से लोगों को किसी अज्ञात चीज की उपस्थिति महसूस होती हैं। अचानक चीखने और हँसने की आवाजें सुनाई देतीहै। लेकिन जहां से आवाजें आ रहीं होती हैं वहां आसपास से लेकर दूर तक कोई नहीं होता है।

इस जंगल के बारे में लोगों का कहना है कि जंगल में सफेद साड़ी में एक महिला को कई बार देखा गया है। जो अचानक से हवा में गायब हो जाती है। ये बहुत असामान्य है। हालाँकि लोग रात में इस जंगल में नहीं जाते हैं।  

लेकिन बीते कुछ महीनों से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने संजय वन को दक्षिणी दिल्ली में सुबह की सैर करने वालों, साइकिल चालकों और पक्षी देखने वालों को आने-जाने की इजाजत दे दी है। 

Tags:    

Similar News