Varanasi Tourism in Hindi: बनारस घूमने से पहले जान लें दर्शन कर सही नियम

Varanasi Tourism in Hindi : बनारस घूमना हर कोई चाहता है, लेकिन बनारस घूमने के दौरान दर्शन का सही नियम कम ही लोग जानते है। चलिए जानते है बनारस में दर्शन करने के सही नियम..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-24 09:58 GMT

Varanasi Tourism in India (Pic Credit-Social Media)

Varanasi Tourism in Hindi: महादेव की नगरी काशी अपनी आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व से विश्व प्रसिद्ध है। इस नगरी को सबसे प्राचीन नगरी होने का दर्जा प्राप्त है। प्रधानमन्त्री मोदी के सांसदीय क्षेत्र होने से इस शहर के तरफ पर्यटकों का आकर्षण और भी ज्यादा हो जाता है। लेकिन जल्दबाजी में लोग घूमने पहुंचते है तो वहां के मंदिरों में बिना नियम जाने दर्शन पूजा करते है, जो की बहुत गलत है। यदि आप भी ऐसा करते है क्योंकि आपको सही नियम नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते है..

बनारस घूमने के दौरान दर्शन का सही नियम

बनारस में घूमने का प्लान कर रहे है तो पर्याप्त दिन लेकर जाइएगा। बनारस में जीतने दिन बिताओ उतने कम लगते है, वहां जो शांति मिलती है उसे अपने अंदर अंतर्निहित करने के लिए वहा पर समय देना आवश्यक है। इसी के साथ आप घूमने के साथ वहा दर्शन का मन बना रहे है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान अवश्य रखियेगा।

दर्शन करने के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें 

  • यदि आप बनारस में दर्शन करने जाते है तो सबसे पहले बनारस के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन कीजिएगा। कल भैरव को बनारस का पहरेदार कहा जाता है। वहा दर्शन करके उनसे अनुमति लेकर ही दुसरे मन्दिरों में दर्शन करने निकलना चाहिए।
  • अपने दर्शन की शुरुआत आप जिस प्रकार काल भैरव के दर्शन से करते है , उसी प्रकार आपको अपनी यात्रा यानी सभी मंदिर में दर्शन करने के बाद भी अंत में बाबा काल भैरव के दर्शन करने आना चाहिए। उसके बाद ही काशी से बाहर से निकला चाहिए। इस तरह आपकी यात्रा पूरी मानी जाती है।

बनारस घूमने का सही समय 

बनारस घूमने का सही समय त्योहारों के दौरान होता है, जैसे देव दीपावली, दुर्गा पूजा आदि, त्योहारों के दौरान आपको यहां पर काफी भीड़ मिलने वाली है। लेकिन यदि आप शांत माहौल में बनारस घूमना चाहते है तो आपको ठंड के समय जाना चाहिए। ठंड के समय यहां पर बहुत शांत माहौल होता है। इस दौरान आप कुछ खास फूड आइटम का भी लुत्फ उठा सकते है।

Tags:    

Similar News