Nilkanth Mahadev Junaraj: 6 महीने पानी में रहता है ये शिव मंदिर, गुजरात टूर के दौरान जरूर करें सैर

Nilkanth Mahadev Junaraj : यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ अपना जनवरी में इंजॉय करना चाहते हैं तो आप ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां।

Update: 2024-01-30 06:15 GMT

Nilkanth Mahadev Junaraj (Photos - Social Media)

Nilkanth Mahadev Junaraj : भारत एक ऐसी जगह है जहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और किसी शानदार जगह पर जाने के बारे में सोच रहे तो आज हम आपको एक शिव मंदिर के बारे में बताते हैं। भारत वैसे भी अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए पहचाना जाता है। यहां पर कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जो पर्यटकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अगर आप भी भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको गुजरात के एक शानदार मंदिर के बारे में बताते हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि ये 6 महीने पानी के अंदर रहता है और 6 महीने पानी के बाहर। ये कई लोगों की आस्था का केंद्र हैं।

Nilkanth Mahadev Junaraj 

नीलकंठ महादेव

आज हम आपको नीलकंठ महादेव के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 6 महीने पानी के ऊपर रहता है और 6 महीने पानी के अंदर। क्या हुआ और मजेदार बात तो यह है कि यह मंदिर हमारे गुजरात के अंदर आया हुआ है। यह बड़ौदा से 124 किलोमीटर दूर है छोटा सा गांव है जिसका नाम है जूनराज। यहां दूर-दूर तक फैला हुआ नीला नीला पानी और उसके बीच में महादेव आपको तपश्चार्य के अंदर बैठे हुए नजर आएंगे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको बोर्ट से जाना पड़ेगा और अगर आपको तैरना आता भी है तो भी मत करना क्योंकि यहां आपको मगरमच्छ भी देखने को मिलेगा।

इतिहास

इतिहास की बात करें तो मेरे भाई यह मंदिर जो है वह 500 साल पुराना है राजा चौकन्ना द्वारा यह मंदिर का निर्माण कार्य हुआ था। 500 साल पुराना ये मंदिर आज भी हमें इतिहास की झाँकी देता है। ये मंदिर 6 महीने पानी के अंदर और 6 महीने ज़मीन के ऊपर रहता है। वडोदरा से 124 किमी दूर राजपीपला के पास आया हुआ ये गाओ जूनराज एक समय में राजपीपला की राजधानी थी।

Tags:    

Similar News