Top 5 Bakery in Delhi: ये है राजधानी दिल्ली की बेस्ट बेकरी, यहां मिलेगा लाजवाब स्वाद

Top 5 Best Bakeries in New Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली खाने पीने के मामले में काफी मशहूर है। यहां की बेस्ट बेकरी के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-04-05 11:07 GMT

Top 5 Bakery in Delhi (Photos - Social Media)

Top 5 Best Bakeries in New Delhi: दिल्ली भारत की राजधानी है और घूमने फिरने के लिए यहां एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। दिल्ली को दिल वालों का शहर कहा जाता है और यहां के लोग हर चीज दिल से करना पसंद करते हैं। घूमने फिर ना हो पार्टी करना हो क्या स्वादिष्ट खाना खाना हो यहां सब कुछ दिल से जुड़ा होता है। अगर आप भी राजधानी दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं और यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद रखना चाहते हैं तो आज हम आपके यहां की पांच बेस्ट बेकरी के बारे में बताते हैं जहां पर आपको एक से बढ़कर एक मीठे व्यंजन खाने को मिल जाएंगे जो आपका दिल जीत लेंगे।

डिफेंस बेकरी

डिफेंस बेकरी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध बेकरी शॉप है जो 1962 से चली आ रही है। तब से लेकर आज तक इसका स्वादिष्ट स्वाद लोगों का दिल जीतता चल रहा है। यहां पर प्लम केक फोकेसिया ब्रेड समेत कई सारी चीज मिलती है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक यह खुली रहती है और यहां पर व्यंजनों की कीमत ₹100 से शुरू हो जाती है।

ब्रेड एंड मोर

यह दिल्ली की काफी मशहूर बकरी है और इसकी ब्रांच एक नहीं बल्कि कई जगह पर है। यह सुबह 10:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक खुला रहती है और यहां दो लोग 500 से ₹600 में आराम से अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

Top 5 Bakery in Delhi

एल्मा ब्रेसरी बेकरी

अगर आपको रेड वेलवेट केक खाना है या पैनकेक, ब्रेड और ओट मील खाना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के केक मिल जाएंगे जिनका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। यह बकरी दिल्ली की लोदी कॉलोनी में मौजूद है और सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुली रहती है। दो लोग यहां जाते हैं तो ₹1100 में कुछ भी खा सकते हैं।

थियोब्रोमा बेकरी

यह दिल्ली की चर्चित बकरी है जो सबसे ज्यादा अपनी ब्राउनी के लिए पहचानी जाती है। अगर आपको डच ट्रफल केक खाना है तो भी यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यह सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक खुली रहती है और आप ₹500 में यहां कुछ भी खा सकते हैं।

Top 5 Bakery in Delhi

द बिग चिल

यह एक बहुत ही शानदार बेकरी है जहां पर आप चीज केक, मड़ केक, पेस्ट्री जैसी चीज खा सकते हैं। दिल्ली के साकेत इलाके में मौजूद यह बकरी 11:00 खुल जाती है और रात 11:00 बजे तक खुली रहती है। दो लोग आराम से ₹600 में यहां अपनी पसंदीदा चीज खा सकते हैं।

Top 5 Bakery in Delhi


Tags:    

Similar News