Kiratpur Sahib Tourist Places: पंजाब की किरतपुर साहिब के पास बसी हुई हैं यह खूबसूरत जगहें, यहां दिखेंगे स्वर्ग से सुंदर नजारे

Kiratpur Sahib Tourist Places: पंजाब में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आज हम आपको किरतपुर साहिब के पास मौजूद कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-08-23 01:15 GMT

Kiratpur Sahib Tourist Places (Photos - Social Media)

Kiratpur Sahib Tourist Places : पंजाब भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में भी पहचाना जाता है। हर दिन यहां के अलग-अलग लाखों में देश और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पंजाब का हर गांव शहर कस्बा ने किसी ने किसी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर हर जगह आपको प्रसाद और पवित्र गुरुद्वारा जरूर मिल जाएंगे। अमृतसर के गोल्डन टेंपल से लेकर पटियाला का गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और आनंदपुर साहिब में मौजूद श्री केसरगढ़ साहब सभी बहुत प्रसिद्ध है। पंजाब के रूप में गैस जिले में किरतपुर साहिब मौजूद है जो बहुत ही पवित्र गुरुद्वारा है। हर दिन बड़ी संख्या में सिख यहां पर माथा देखने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको किरतपुर साहिब के आसपास मौजूद कुछ पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।

तत्ता पानी (Tatta Pani)

अगर आप किसी शानदार और अद्भुत जगह पर घूमना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं। हिमाचल के हसीन वादियों में मौजूद दिए जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर बर्फ से ढके हुए पहाड़, घास के मैदान, देवदार के पेड़, नदी, झील और झरने देखने को मिलेंगे। यहां पर हाइकिंग और कैंपिंग के साथ ट्रैकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।

Tatta Pani


करसोग (Karsog)

समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह अद्भुत दृश्य का खजाना है। यहां की खूबसूरती इतनी ज्यादा प्रचलित है कि लोग शिमला और धर्मशाला की जगह यहां पर आना पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और मनमोहन घाटी है। बादलों से ढके पहाड़ों के बीच में मौजूद यह जगह एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी बेस्ट है।

Karsog


शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला किरतपुर साहिब के आसपास मौजूद एक बेस्ट हिल स्टेशन है। दुनिया भर के पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। शिमला में आप थे स्कैंडल पॉइंट, समर हिल्स, शिमला स्टेट म्यूजियम, जाखू मंदिर, कुफरी जैसी शानदार जगह घूम सकते हैं। यह टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

Shimla


ठियोग (Theog)

अगर आपको किसी हिल स्टेशन का दीदार करना है तो हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद ठियोग में आपको स्वर्ग से नजारे देखने को मिलेंगे। यहां का शांत वातावरण आपके मन को सुकून पहुंचाने का कामकरेगा। यहां पर कपल्स सबसे ज्यादा घूमने के लिए पहुंचते हैं क्योंकि यहां पर भीड़ नहीं होती। आप यहां अद्भुत नजारे एक्सप्लोरर कर सकते हैं।

Theog


Tags:    

Similar News