UP Ka Sabse Bada Gaon: यूपी में है भारत का सबसे बड़ा गांव, यहां देखें डिटेल्स

UP Ka Sabse Bada Gaon Ka Itihas: उत्तर प्रदेश में लाखों गांव है, यहीं पर एशिया का सबसे बड़ा गांव भी है..

Update:2024-07-11 15:56 IST

UP Tourism, Asia's Largest Village (Pic Credit-Social Media)

UP Ka Sabse Bada Gaon Ka Itihas: भारत देश में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6 लाख 40 हजार से ज्यादा गांव है। भारत देश गांव प्रधान राष्ट्र है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा एक लाख के ऊपर गांव है। सबसे कम तटीय राज्य गोवा में है। उत्तर प्रदेश राज्य में ही एशिया का सबसे बड़ा गांव भी है। यह गांव सिर्फ बड़ा होने से ही नहीं कई दूसरे कारणों से भी प्रसिद्ध है। यहां पर गांव के प्रत्येक घर में देशभक्ति का जज्बा और हर युवा के दिल में देश सेवा की हसरत है। जिससे सभी सैनिक बनने के लिए प्रेरित है। चलिए जानते है भारत के इस अनोखे गांव के बारे में..

एशिया का सबसे बड़ा गांव(Largest Village of Asia)

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक बहुत ही अनोखा गांव है, जिसे एशिया में इकलौता और सबसे बड़ा गांव कहा जाता है। इस गांव की खासियत यह भी है कि यहां से लगभग सभी घर से एक या दो लोग फौज में होते हैं। शायद यही वजह है कि इस गांव को फौजियों का गांव भी कहा जाता हैं। हम बात कर रहे है, गाजीपुर (Ghazipur) के गहमर गांव (Gahmar Village) के बारे में, जहां कई पीढ़ियों से देश सेवा के लिए फौजी बनना एक पुस्तैनी परंपरा बन चुकी है। 



कहां है गहमर गांव(India Largest Village)

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा के दक्षिणी तट पर बसा सेना का गांव गहमर आबादी के लिहाज से एशिया का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव की खुशहाली का एक ही कारण है कि यहां के ज्यादातर लड़के सेना में हैं। 



फौजियों के गांव से भी है प्रसिद्ध(Famous as Army Village)

गहमर का हर युवा आज भी फौजियों के गांव की इस परम्परा की विरासत को पूरे जिम्मेदारी से संभाले हुये हैं। हर घर से कम से कम दो लोग सेना में होते हैं और इससे गांव वालों के जीवन में खुशहाली और सम्मान बनी हुई है।गाजीपुर में फौजियों का ये गांव एशिया में सबसे बड़ा गांव है, वहीं औसतन हर घर में एक सैनिक (Soldier) इस गांव की शान बढ़ा रहा है।



क्षेत्रफल की दृष्टि से है सबसे बड़ा

गहमर गाँव भारत का सबसे बड़ा गाँव है। कुल क्षेत्रफल 4364 एकड़ है। कुल जनसंख्या 25994 है (जनगणना 2011 के अनुसार) जनसंख्या घनत्व 1,500/km2 है। गहमर क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा गाँव है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित है। यह गांव राजधानी से 377 किलोमीटर दूर है। वाराणसी से 76 किलोमीटर दूर है।

ऐसे बसा था गहमार गांव

गहमर के हर युवा के दिल में फौज में भर्त्ती होकर देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने का हौंसला उन्हे पूरे देश में अलग बनाता है। गाजीपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर गंगा किनारे बसा गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। जिसकी कुल आबादी एक लाख बीस हजार है। जिसमे से केवल तकरीबन 25 हजार मतदाताओं वाला गहमर 8 वर्ग मील में फैला हुआ है। गहमर 22 पट्टियों या टोले में बंटा हुआ हैं, ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि वर्ष 1530 में कुसुम देव राव ने सकरा डीह नामक स्थान पर गहमर गांव बसाया था।

प्रथम विश्व युद्ध में शुरू हुआ था सैनिक बनने की परंपरा 

बताया जाता है कि सैन्य सेवा को लेकर गहमर की ये परम्परा प्रथम विश्व युद्ध से शुरु हुई। द्वितीय विश्व युद्ध में गहमर के कुल 226 सैनिक अंग्रेजी सेना में शामिल थे, जिसमें से 21 वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज के समय में गहमर गांव के 12 हजार से ज्यादा लोग भारतीय सेना के विभिन्न विभागों में सैनिक से लेकर कर्नल तक के पदों पर कार्यरत हैं। जबकि 15 हजार से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक गांव में रहते हैं। 

Tags:    

Similar News