Uttar Pradesh Famous Park: उत्तर प्रदेश का यह खूबसूरत पार्क, जो बन रहा भारत के नक्शे के आकार का

Uttar Pradesh Famous Park: उत्तर प्रदेश में कई फेमस पार्क पहले से है, जो महापुरुषों के नाम से जाना जाता है, लेकिन यूपी में अब एक ऐसा पार्क खुलने जा रहा है जो भारत के नक्शे के आकृति में बना होगा..

Update:2024-09-25 19:11 IST

Uttar Pradesh Famous Park(Pic Credit-Social Media)

Uttar Pradesh Famous Park: उत्तर प्रदेश में पर्यटक के आकर्षण के लिए कई नए और बड़े कदम लिए जा रहे है। उत्तर प्रदेश के अलग अलग राज्यों में कई खूबसूरत पार्क है जो महापुरुषों के नाम से जाने जाते है, जैसे दीन दयाल उपाध्याय पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और अंबेडकर पार्क की चर्चा टूरिस्ट के बीच होती है। चलिए हम आपको यूपी के एक अनोखे पार्क के बारे में बताते है, जो भारत के नक्शे के आकार का बनाया जा रहा है। इस पार्क को बनने में हालांकि अभी समय है, आपको इस मंदिर के बारे में बताते है..


प्रयागराज शहर के नैनी कस्बे के अरैल में स्थित शिवालय पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसे करीब 17 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस पार्क की सुंदरता अलौकिक और अद्भुत होगी। यह पार्क पूरी तरह से आध्यात्मिक होगा। यहां पर सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग, समुंद्र मंथन व नंदी स्टैच्यू के साथ देवी देवताओं की भव्य व दिव्य प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। लगभग 11 एकड़ में बनाए जाने वाले इस पार्क का शिलान्यास और भूमि पूजन कर दिया गया है। यह पार्क लोगों के सपनों के जैसा एक कल्पनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

पर्यटन स्थल के रूप में होगा डेवलप

शिवालय पार्क में 12 ज्योतिर्लिंग, समुद्र मंथन की प्रतिकृति, विशाल नंदी प्रतिमा, शिव का त्रिशूल, और देश के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। कुल 22 भव्य कलाकृतियों के साथ यह पार्क धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रमुख स्थल संगम नगरी में बनेगा।



लोकेशन: CVC9+F3M, अरैल रोड, बरना, सच्चा बाबा नगर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

पार्क की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार होंगी: 

  • 12 ज्योतिर्लिंग
  • समुद्र मंथन की मूर्ति
  • विशाल नंदी प्रतिमा और शिव त्रिशूल
  • देश के प्रमुख शिव मंदिरों की प्रतिकृतियां
  • भव्य उद्यान और जल निकाय
  • ओपन एयर थिएटर
  • बच्चों के लिए खेल क्षेत्र
  • फूड कोर्ट और रेस्तरां
  • नाव चलाने और जल गतिविधियों की व्यवस्था
  • पार्किंग और विशेष प्रकाश व्यवस्था
  • सांस्कृतिक और धार्मिक
  • धरोहर का केंद्र
Tags:    

Similar News