कई सारे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से भरा है हाथरस, यहां मौजूद है 275 साल पुराना मंदिर और कई जगह

Hathras Tourist Place : उत्तर प्रदेश का हाथरस इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। दरअसल यहां पर सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है।

Update: 2024-07-05 04:30 GMT

Hathras Tourist Place (Photos - Social Media) 

Hathras Tourist Place : हाथरस उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध जिला है। जगह को पहले महामाया नगर जिला कहा जाता था लेकिन 2 जुलाई 2024 को ही घटना के कारण अब यह जिला शमशान घाट में तब्दील हो चुका है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। 2 जुलाई 2024 को एक सत्संग के दौरान यहां बंदर मची जिसमें 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

हाथरस के इतिहास की बात करें तो यह सदियों पुराना है। यहां पर जाट कुशल गुप्त साम्राज्य और मराठा शासको ने शासन किया है। यहां पर घूमने करने के लिए कई सारे स्थान मौजूद है। यहां पर गुलाल रंग का उद्योग 90 साल पुराना है। यहां पर बना हुआ गुलाल कई देशों में प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको हाथरस के कुछ प्रसिद्ध स्थान के बारे में बताते हैं लेकिन यहां पर जाने का प्लान आपको अभी नहीं करना चाहिए।

दाऊजी महाराज मंदिर (Dauji Maharaj Temple)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दाऊजी महाराज का मंदिर मौजूद है जो काफी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर जो दर्शन करने आता है उसके हर मनोकामना पूरी हो जाती है। दाऊजी महाराज मंदिर लगभग 275 साल पुराना है। इस मंदिर के पीछे कई सारी कहानियां छिपी हुई है। बताया जाता है कि अंग्रेज इस मंदिर को नष्ट करना चाहते थे और उन्होंने इस मंदिर पर तोप के गोले दाग दिए थे लेकिन मंदिर के गुंबद का कुछ नहीं बिगड़ा।

Dauji Maharaj Temple


आज भी है निशान (The Scar Is Still There)

जब आप इस मंदिर में दर्शन करने जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि आज भी अंग्रेजों की तोप का एक गोला और तोप के गोले के निशान मंदिर में मौजूद है। इस मंदिर का निर्माण 1775 में राजा दयाराम द्वारा करवाया गया था। हर साल भादो महीने में ब्रज का मशहूर लकी मिला यहां पर आयोजित किया जाता है जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यह मेरा हर साल सितंबर के महीने में आयोजित किया जाता है।

कंकाली देवी मंदिर (Kankali Devi Temple)

हाथरस में मां कंकाली देवी का मंदिर भी मौजूद है। इस जगह पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर हाथरस के महमूदपुर गांव में मौजूद है। यहां जाने के बाद आपको अद्भुत शांति का एहसास होने वाला है। यहां पर माता काली की प्रतिमा मौजूद है जो बहुत ही भव्य है। इस मंदिर में हनुमान जी, शंकर जी, माता सीता, राम जी, शीतला देवी के दर्शन किए जा सकते हैं।

Kankali Devi Temple


हसन शाह बिलाली दरगाह (Hasan Shah Bilali Dargah)

हाथरस में एक प्रसिद्ध दरगाह भी मौजूद है। यह यहां का प्रमुख आकर्षक स्थल है। यह सूफी संत हसन शाह बिलाली की जगह है। ईद के मौके पर यहां की रौनक देखने लायक होती है और हजारों की संख्या में लोग इबादत करने के लिए यहां पहुंचते हैं।

Hasan Shah Bilali Dargah


मुरसान किला (Mursan Fort)

अगर आप प्राचीन किले देखने की शौकीन है तो आपको यह किला जरूर देखना चाहिए। यह हाथरस के मुरसान तहसील में मौजूद है। इसका निर्माण राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने करवाया था। यहां जाने के बाद आप इतिहास को पास से देख सकेंगे। 

Tags:    

Similar News