Best Time Visit Auli: औली में घूमने का सही समय अभी, सोचिए नहीं बस पैक करिए बैग्स

Auli Famous Places: भारत के मिनी स्विट्जरलैंड की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बर्फबारी की बात करें तो सर्दियों की शुरूआत से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-18 05:42 GMT

औली (फोटो-सोशल मीडिया)

Best Time To Visit Auli: उत्तराखंड के चमोली जिले में औली एक बेहद खूबसूरत जगह है। भारत की इस जन्नत जैसी जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। वैसे तो औली उत्तराखंड को देव भूमि के नाम से जाना जाता है। औली की समुद्र तल से ऊंचाई 3,000 मीटर है। यहां से हर समय एक अलग सौंदर्य का एहसास होता है। साथ ही औली पर पहुंचकर आप कई पर्वत श्रृंखलाओं को भी देख सकते हैं। भारत के मिनी स्विट्जरलैंड की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बर्फबारी की बात करें तो सर्दियों की शुरूआत से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। तब आप अपने चारों तरफ सिर्फ बर्फ की सफेद चादर को बिछा हुआ देखेंगे। इसलिए औली को भारत में सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में जाना जाता है। स्कीइंग के अलावा भी यहां पर बहुत सारी एडवेंचर्स एक्टिविटीज का मजा आप ले सकते हैं।

औली को गढ़वाली में औली बुग्याल के रूप में भी जाना जाता है, जिसका मतलब होता है "घास का मैदान"। यहां पर फूलों की एक से बढ़कर एक प्रजातियों देखने को मिलेती हैं। आप गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। जहां बर्फ से ढके पहाड़ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

औली कैसे पहुंचे

जोशीमठ (Joshimath) से औली जाने के दो रास्ते है। जिनमें से पहला ये कि आप सड़क से होकर भी आसानी से जा सकते है। दूसरा रास्ता है रोपवे द्वारा। इससे भी बहुत जल्दी और आसानी से औली पहुंच सकते हैं। स्वर्ग जैसा दिखने वाला औली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के दम पर पर्यटकों को कुछ पल में ही अपना बना लेता है।

साथ ही रास्ते की बात करें तो आप औली हवाई मार्ग से रेल मार्ग से और सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको औली का रोमांचक एक्सपीरियंस लेना है तो आप सड़क मार्ग को चुनिए। सड़क मार्ग पर आप आपको बहुत ही रोमांचक पलों का एहसास होगा।

फोटो-सोशल मीडिया

औली में घूमने की जगहें

त्रिशूल पर्वत

सोलधार तपोवन

नंदा देवी

आर्टिफिशियल लेक

जोशीमठ

चिनाब झील

वंशीनारायण मंदिर कल्पेश्वर

छत्रा कुंड

संजीवनी शिखर

विष्णुप्रयाग

ट्रैकिंग

भव्‍य बद्री

रुद्रप्रयाग

कब जाएं औली

औली तो आपका जब जाने का मन तब आप जा सकते हैं। यानी कि साल के 365 दिन। पर अगर आपको औली की खूबसूरत को देखना है तो आप नवंबर से मार्च के बीच में जाइए। ये समय सबसे सही रहेगा। क्योंकि इस दौरान पर हल्की ठीक-ठाक बर्फ का और ठंड का आनंद भी औली में उठा सकते हैं।

अब अगर दिसंबर से फरवरी के बीच में जाना चाहते हैं तो आप को औली भारी बर्फबारी मिलेगी और भयंकर ठंड होगी। जिससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। और ज्यादा जगह आप घूमने नहीं जा पाएंगे।

अगर मई से नवंबर के बीच औली घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां इस समय मौसम ठंडा रहता है। आप आराम से आ-जा सकते हैं।

हां लेकिन बारिश के मौसम मतलब कि जुलाई से सितंबर में जाना से थोड़ा बचिएगा। क्योंकि बारिश से रास्ते खराब हो जाते है और भूस्खलन होने का सबसे ज्यादा डर रहता है।

Tags:    

Similar News